फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad Murder Case: लोनी में बदमाशों ने परिवार के चार सदस्यों को गोलियों से भूना, तीन की मौत, एक की हालत गंभीर

Mon, 28 Jun 2021 09:40 AM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

गाजियाबाद से सटे लोनी जिले में रविवार रात को हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बदमाशों ने एक ही परिवार के चार सदस्यों पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। पुलिस ने बताया कि गोली लगने से तीन की मौत हो गई, जबकि एक महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। 
विज्ञापन
गाजियाबाद मर्डर केस: मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोनी कोतवाली के टोली मोहल्ला इलाके में कपड़ा कारोबारी रियाजुद्दीन के घर में अज्ञात बदमाश छत के रास्ते अंदर घुसे थे। उन्होंने जमकर लूटपाट की और उसके बाद रियाजुद्दीन, उनके बेटे इमरान और अजहरूद्दीन को गोली मारकर हत्या कर दी। बताया गया कि डकैती डालने के लिए छह बदमाश घर में घुसे थे। वो 25 लाख रुपये नगद, एक किलो सोना व अन्य सामान लूटकर भाग गए। 

विज्ञापन


बदमाशों ने रियाजुद्दीन की पत्नी फातिमा के सिर पर तमंचे की बट मारकर घायल कर दिया। अजहरुद्दीन की पत्नी अफसाना भी घर पर थी। घटना के दौरान वह बेहोश हो गई थी। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास रहने वाले रियाजुद्दीन के अन्य भाई और पड़ोसी आ गए, लेकिन घर के मुख्य द्वार पर ताला लगा होने के कारण कोई भी घर में नहीं घुस पाया। 

घटना के करीब 20 मिनट बाद अफसाना को होश आया और वह नीचे आई और दरवाजा खोला। इसके बाद लोग अंदर घुसे। पहली मंजिल पर रहीसुद्दीन, इमरान और अजीमुद्दीन थे। दूसरी मंजिल पर अफसाना और उनकी सास फातिमा थी। 
विज्ञापन


घटना के बाद बदमाश छत के सहारे मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया। डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम भी बुलाई गई। गाजियाबाद एसएसपी समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें