सीएम योगी ने हापुड़ को दी स्कूल, सड़क और अस्पताल की सौगात
हापुड़। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्कूल, अस्पताल और सड़क समेत जिले के विकास के लिए 342 करोड़ रुपये की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने केंद्र और प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र भी दिए।
सीएम योगी ने कहा कि उनकी सरकार ने विकास में कोई पक्षपात नहीं किया। सबका साथ सबका विकास के भाव से जहां जो जरूरत थी किया। उन्होंने उज्जवला योजना और प्रधानमंत्री आवास योजना का खासतौर पर जिक्र किया।
इन योजनाओं का लोकार्पण
125 करोड़ जिला अस्पताल, बाबूगढ़ में सीएम उत्पादन केंद्र का उच्चीकरण, उपनिबंधक कार्यालय, सीएमओ व बीएसए कार्यालय। भटैल में वृहद गो-संरक्षण केंद्र। धौला में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में छात्रावास। गालंद में दोद आंगनबाड़ी केंद्र, पारपा की मढ़ैया में स्कूल भवन, भोवापुर में उच्च प्राथमिक विद्यालय का भवन, धौलाना में सीएचससी,पीएचसी।
इन गांवों में को मिली पेयजल योजना
छपकौली , पटना मुरादपुर, हरसिंहपुर, टियाला, हृदयपुर, ददायरा, पीरनगर, नवादा, शेखपुर,बझैड़ा कला।
इन स्कूलों का कायाकल्प
बनखंडा व छपकौली में आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण। उच्च प्राथमिक विद्यालय बड़ौदा सिहानी और प्राथमिक विद्यालय लालपुर में अतिरिक्त कक्षा-कक्ष। प्राथमिक विद्यालय शिवा पाठशाला के भवन का पुन: निर्माण। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में कायाकल्प का कार्य।
इनका शिलान्यास:
92.71 करोड़ से जसरूपनगर में आश्रम पद्धति विद्यालय, गांव मलकपुर एवं हाफिजपुर उबारपुर में आंगनबाड़ी केंद्र, वन स्टाप सेंटर, जवाहर नवोदय विद्यालय के फेज-एक का कार्य। गांव महमूदपुर, भटियाना, दस्तोई, आलमपुर, अलीपुर, मीरपुर, अब्दुल्लापुर बसंतपुर, बड़ौदा हिंदुवान, दादरी, मलकपुर, नान, रसूलपुर और वझीलपुर में पेयजल योजना।
दौलतपुर ढीकरी, समाना, हिम्मतनगर, हसनपुर, कमरुद्दीननगर, कंदौला, निधावली, भोवापुर, इकलैडी, हावल, लालपुर, जादोपुर और नगला उदयरामपुर में पेयजल योजना।
गढ़ में 59.47 करोड़ से वृहद गो संरक्षण केंद्र
सीएम योगी ने गढ़ में वृहद गो संरक्षण केंद्र का शिलान्यास किया। अठसैनी कस्तूरबा गांधी विद्यालय छात्रावास,दौताई और लोधीपुर सोभन में साघन सहकारी समिति के दो गोदाम, ढाना में आंगनबाड़ी केंद्र। सैना, अटूटा, टोडरपुर, बीरमपुर, हिम्मतपुर, दत्तियाना, बंगोली, फरीदपुर गोसाई, मोहम्मदपुर आजमपुर, राजपुर मढ़ैया, अल्लाबखशपुर, लुहारी, फत्तापुर, आलमगीरपुर, ढहाना, खिलवाई, पूठ और सादुल्लापुर लोधी में पेयजल योजना का भी शिलान्यास किया।
गढ़ में स्नान घाट का लोकार्पण
ब्रजघाट में 66.29 करोड़ से बने स्नान घाट का भी लोकार्पण किया गया। इसके अलावा गोहरा आलमगीरपुर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन , वैट, आरिफपुर मढ़ैया, खुराना जहांगीराबाद में पेयजल योजना, कान्हा गोशाला बहादुरगढ़ में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का भी लोकार्पण हुआ।
हापुड़ के पापड़ और पिलखुवा के हैंडलूम को दे गए संजीवनी
हापुड़। सीएम योगी आदित्यनाथ ने हापुड़ के पापड़ और पिलखुवा के हैंडलूम को बढ़ाने में बहन-बेटियों के योगदान की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि सरकार एक जिला एक उत्पाद में पापड़ और हैंडलूम को मदद देगी।
सीएम ने भविष्य में स्थानीय उद्योगों को बढ़ावा देने का सपना दिखाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिलखुवा में बनी चादर और तौलिए पूरे देश में विख्यात हैं। देश का कोई घर नहीं बचा होगा, जहां पर हापुड़ के पापड़ लोगों के स्वाद को बढ़ाने में उपयोग नहीं किए गए होंगे। ये सभी काम हमारी बहन बेटियां किया करती थीं। इन्हीं के दम पर परिवार आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर होता था। अब हम इसी दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि मेरठ की रेवडिय़ा किसको याद नहीं हैं, लेकिन आधुनिक खान पान की तरफ बढ़ते गए और बढ़ती प्रवृति से उन परिस्थिति से पीछे हट गए हैं। आज हमें इन उत्पादों को फिर आगे बढ़ावा देना होगा। ये हर घर में कार्य हो सकता है। स्वयं सहायता समूहों को इस दिशा में आगे बढ़ाया जा सकता है। एक जिला एक उत्पाद योजना ऐसे उद्यमों को आगे बढ़ाने के लिए ही है।