रावली गांव में छोटी मस्जिद के पास विधवा तशरीफा पत्नी स्वर्गीय निपो अपने बच्चों के साथ रहती है। तशरीफा ने बताया कि आज सुबह हुई तेज बारिश से उसका मकान भरभरा कर गिर गया।
मुरादनगर के रावली गांव में छोटी मस्जिद के पास आज सुबह हुई बारिश से एक मकान भरभरा कर गिर गया। मकान के मलबे के नीचे दबकर तीन बच्चे घायल हो गए। चीख पुकार की आवाज सुनकर बचाव कार्य के लिए मौके पर पहुंचे मोहल्ले के लोगों ने मलबा हटाकर घायल बच्चों को बाहर निकाल कर अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन
रावली गांव में छोटी मस्जिद के पास विधवा तशरीफा पत्नी स्वर्गीय निपो अपने बच्चों के साथ रहती है। तशरीफा ने बताया कि आज सुबह हुई तेज बारिश से उसका मकान भरभरा कर गिर गया। जगे होने के कारण मकान गिरने के समय घर के सभी लोग मकान से बाहर निकल गए थे।
लेकिन तशरीफा की पोती मेरिस 12 वर्ष पुत्री आसिफ, सद्दू 15 वर्ष एवं निहाल पुत्र आसिफ मकान से बाहर नहीं निकल पाए और वह तीनों मलबे के नीचे दब गए। मकान गिरने के बाद चीख पुकार सुन कर मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे और मलबा हटाकर मलबे में दबे तीनों बच्चों को बाहर निकाला और अस्पताल भिजवाया।