फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीईआरटी की 20 लाख की नकली किताबें जब्त, 6 हिरासत में

विज्ञापन
धीरखेड़ा में एक फैक्टरी से कोतवाली पुलिस द्वारा पूछताछ करने के लिये हिरासत में लिए कर्मचारी। - फोटो : HAPUR
विज्ञापन
एनसीईआरटी की 20 लाख की नकली किताबें जब्त, 6 हिरासत में
विज्ञापन

हापुड़। पुलिस ने धीरखेड़ा इंडस्ट्रियल एरिया में 20 लाख रुपये से ज्यादा कीमत की एनसीईआरटी की नकली किताबें पकड़ी हैं। यहां एक गोदाम में छह महीने से किताबों की छपाई हो रही थी। छह लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस ने गोदाम सील कर दिया है। मेरठ निवासी मुख्य आरोपी की तलाश में उसके ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
पुलिस ने बताया कि मेरठ निवासी एक व्यक्ति ने धीरखेड़ा में किताबों के काम के लिए गोदाम किराये पर ले रखा है। सूचना मिली थी कि यहां पर करीब पिछले पांच छह महीने से अवैध तरीके से एनसीईआरटी की किताबों की छपाई हो रही थी।यह किताबें दिल्ली सहित आसपास के राज्यों में सप्लाई की जा रही थीं। पुलिस ने शुक्रवार सुबह छापा मारा तो अंदर किताबों की छपाई चल रही थी। पुलिस ने छह कर्मचारियों को हिरासत में ले लिया और करीब 20 लाख रुपये की एनसीईआरटी की किताबें बरामद कर लीं। पुलिस मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

मुख्य आरोपी की तलाश
कोतवाली पुलिस ने धीरखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक गोदाम पर छापा मारकर एनसीईआरटी की नकली किताबें जब्त की हैं। कुछ लोगों को भी हिरासत में लिया गया है। मुख्य आरोपी फिलहाल फरार है, उसकी तलाश की जा रही है।-सर्वेश कुमार मिश्रा, एएसपी हापुड़।
दिन-रात हो रही थी किताबों की छपाई
बताया जाता है कि जिस समय पुलिस ने गोदाम में छापा मारा उस समय प्रिटिंग प्रेस में काम चल रहा था, सभी प्रिंटिंग मशीनें चालू थीं। लॉकडाउन में भी यह गोदाम चालू रहा। छापे के वक्त किताबों की छपाई और उनकी बाइंडिंग का काम किया जा रहा था। पुलिस ने प्रिटिंग प्रेस में काम कर रहे छह लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है, जो सभी कर्मचारी हैं और उन्हें किताबों के नकली होने की जानकारी नहीं थी। गोदाम हापुड़ के शिवपुरी निवासी एक व्यक्ति का है, जबकि उसने करीब दो साल पहले उसने मेरठ के एक व्यक्ति को किराये पर दे रखा था। फिलहाल पुलिस की पूरी जांच मेरठ निवासी आरोपी की गिरफ्तारी पर टिकी है।
विज्ञापन

मेरठ क्षेत्र में अगस्त में हुआ था बड़ा भंडाफोड़
मेरठ में करीब 35 करोड़ रुपये की नकली किताबें पकड़ी गई थीं। इसमें एक भाजपा नेता सचिन गुप्ता का नाम सामने आया था। हापुड़ में पकड़े गए गोदाम के तार भी मेरठ के मामले से जुडे़ हो सकते हैं। पुलिस इस लाइन पर भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें