फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीताल जा रही नवविवाहिता की गंगा पुल पर हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल जा रही नवविवाहिता की गंगा पुल पर हादसे में मौत
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। ब्रजघाट गंगा पुल मेें हुए भ्रष्टाचार ने सोमवार को एक परिवार की खुशियां छीन लीं। नेशनल हाईवे पर पुराना गंगा पुल बंद होने की वजह से दोनों तरफ का ट्रैफिक एक ही पुल से गुजर रहा है। यहां हैवी ट्रैफिक के बीच एक कार नैनीताल घूमने जा रहे दंपती की बाइक में सामने से भिड़ गई। गंभीर रूप से घायल नवविवाहिता की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई जबकि पति का उपचार चल रहा है।
नोएडा सेक्टर-46 निवासी सुभाष की शादी करीब डेढ़ माह पूर्व सुभद्रा (25) के साथ हुई था। सोमवार को सुभाष और सुभद्रा बाइक से नैनीताल जा रहे थे। सुबह करीब सात बजे ब्रजघाट गंगा पुल पर मुरादाबाद की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी जिससे दोनों को गंभीर चोट आई। पुलिस दोनों को एंबुलेंस गढ़ सीएचसी ले गई, लेकिन सुभद्रा ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। सुभाष का उपचार चल रहा है। हादसे के बाद ड्राइवर कार छोड़कर भाग निकला। घटना की सूचना पर ब्रजघाट पहुंचे सुभाष के पिता हरिकेश ने रिपोर्ट दर्ज कराई है, लेेकिन ड्राइवर पुलिस के हाथ नहीं आया। संवाद
विज्ञापन

20 करोड़ में बनाया घटिया पुल, काली सूची में ठेकेदार
गंगा नदी के पुराने पुल पर 20 करोड़ रुपये खर्च हो गए पर पर वर्ष 2019 में पुल पर जैसे ही वाहन चढ़े तो पिलर पर लगा बेयरिंग धंस गया। इस वजह से यह पुराना पुल बंद कर दिया गया। अब यहां दोनों तरफ के करीब 20 हजार वाहन जाम से जूझते हुए एक ही पुल से गुजरते हैं। घटिया काम करने वाली कंपनी को काली सूची में डाल एनएचएआई बेफिक्र है।
आए दिन बड़े हादसे
नेशनल हाईवे-9 दिल्ली एवं मेरठ को मुरादाबाद-बरेली से जोड़ता है। एक ही पुल पर दोनों तरफ के वाहनों के आवागमन से यहां हर वक्त हादसे का खतरा है। वर्ष 2020 में 21 जुलाई को रोडवेज और प्राइवेट बस की टक्कर में 12 लोग घायल हो गए थे। यहा हुए एक हादसे में यूपी पुलिस के दारोगा की भी मौत हो गई थी। पुल से प्रतिदिन 18 से 20 हजार वाहनों का आवागमन होता है।
पुराना पुल खुला होता तो बच जाती जान
गंगा पर एक ही पुल से दोनों तरफ के वाहनों का आवागमन होता है, जिसके चलते आये दिन हादसे हो रहे हैं। यदि दोनों पुल चालू होते, तो शायद महिला की जान न जाती।-ओमप्रकाश पहलवान, नामित सभासद
एनएचएआई है जिम्मेदार
एनएचएआई द्वारा नौ सालों में एक पुल की सही ढंग से मरम्मत नहीं करा पाई। पुराने पुल के बंद होने से ही हादसे में महिला की मौत हुई है। इसकी जिम्मेदारी एनएचएआई की है।-विनय मिश्रा, अध्यक्ष श्री गंगा सेवा समिति
संसद में भी गूंजा सवाल फिर भी न बनी बात
ब्रजघाट गंगा के पुराने पुल का मुद्दा संसद में भी उठा चुका हूं। दिशा निगरानी समिति में भी शिकायत की, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी। अब पुल पर मरम्मत का काम शुरू हुआ है।-कुंवर दानिश अली, सांसद गढ़-अमरोहा लोकसभा
विज्ञापन

गड़करी को लिखी है चिट्ठी
गंगा के पुराने पुल को चालू कराने के संबंध में परिवहन मंत्री नितिन गडकरी तक मामला पहुंचाया गया है। कई बार एनएचएआई को भी पत्र लिखा गया है। जल्द पुल को चालू कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। -डॉ. कमल सिंह मलिक, विधायक गढ़ विधानसभा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें