फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड बहुत है सरकार...बस एक कंबल की दरकार

Sun, 11 Dec 2016 10:43 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
तनी रही कोहरे की चादर - फोटो : file photo
विज्ञापन
जाडे़ की ठिठुरती रात में खुले आसमान के नीचे सोने वालों को प्रशासन की ओर से मिलने वाली कंबल रूपी मदद की दरकार है। शासन ने गरीबों को कंबल बांटने के लिए जिला प्रशासन को 15 लाख का बजट जारी किया है। प्रशासन ने भी तीनों तहसीलों में 5-5 लाख रुपये के कंबल खरीदने की तैयारी कर ली है।
विज्ञापन



पिछले कुछ दिनों से अचानक ठंड बढ़ जाने से जीवन प्रभावित होने लगा है। सुबह से ही मौसम ठंडा रहने लगा है, मगर रात को पारा तेजी से गिरता है। सबसे ज्यादा मुसीबत उन लोगों की है, जिनके पास सोने के लिए मकान नहीं हैं और वह खुले आसमान के नीचे ही अपनी रात बिताते हैं। बस अड्डा चौराहा और रेलवे स्टेशन पर ऐसे लोगों की संख्या सबसे ज्यादा है।


उधर डीएम निधि केसरवानी ने बताया कि शासन से कंबल खरीद के लिए जिला प्रशासन को 15 लाख का बजट आवंटित हो चुका है। मोदीनगर, सदर और लोनी तहसील में इस बजट को 5-5 लाख रुपये के हिसाब से बांट दिया गया है। कंबल खरीद अंतिम दौर में है।
विज्ञापन


प्रशासन की कोशिश है कि कम से कम कीमत पर अच्छा कंबल मिल सके। डीएम ने यह भी बताया कि जरूरत पड़ी तो शासन से और भी कंबलों के लिए बजट जारी करने की डिमांड की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें