शहर के एक मोहल्ला निवासी किशोरी लंबे समय से रिश्तेदार के यहां रही थी। रिश्तेदार की युवती और किशोरी अधिकतर एक ही साथ रहती थी। परिजनों को शक होने पर उन्होने युवती और किशोरी को अलग करने का प्रयास किया। लेकिन दोनों एक ही साथ रहने की जिद पर अड़ी है।
बताया जाता है कि दोनों आपस में समलैंगिक शादी करना चाहता है। यह मामला शहर से लेकर गांव तक चर्चा का विषय बना है। एसएचओ सुमन कुमार सिंह ने बताया कि युवती और किशोरी दोनो थाने आई थी, और दोनों एक साथ ही रहना चाहती थी। दोनों को समझा बुझाकर घर भेज दिया गया था।