बिन पोस्टमार्टम के ग्रामीण व रिश्तेदारों ने उसके बेटे को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया था। इसके बाद पीड़िता ने थाने, सीओ कार्यालय और बुलंदशहर एसएसपी कार्यालय में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की तो पोस्टमार्टम नहीं कराने का कारण पूछा। इसके बाद पीड़िता ने पोस्टमार्टम की भी मांग की। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो सकी।
इसके बाद पीड़िता ने प्रयागराज में स्थित हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। घटना के 77 दिन बाद न्यायालय के आदेश पर 21 अक्तूबर को पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज हुआ। इसमें मृतक फैज का दोस्त अयान, उसका पिता शफीक, रफीक, अतीत और अयान की मां रेश्मा के खिलाफ बलवा, हत्या और योजना बनाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया। मामले में कार्रवाई को सोमवार को परिजनों ने जिलाधिकारी से गुहार लगाई।
जिलाधिकारी के आदेश पर शव को कब्र से निकाला गया। इस दौरान खुर्जा कोतवाली पुलिस को शव पोस्टमार्टम के लिए सौंपा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही जांच कर कार्रवाई की जाएगी। - राकेश कुमार, एसडीएम