फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंखों में मिर्ची डालकर दो बदमाश दूध कारोबारी से डेढ़ लाख लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
आंखों में मिर्ची डालकर दूध कारोबारी से लूटे डेढ़ लाख
विज्ञापन

लोनी। कोतवाली लोनी की प्रेमनगर कॉलोनी में दिनदहाड़े सोमवार को बाइक सवार दो बदमाश दूध कारोबारी की आंखों में मिर्ची डालकर गल्ले में रखे डेढ़ लाख रुपये लेकर फरार हो गए। पीड़ित ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

दोनों बदमाश दूध लेने के लिए दुकान में घुसे थे।
दिल्ली के सबोली निवासी ललित लोनी के प्रेमनगर कॉलोनी में दूध की एजेंसी चलाते है। बताया कि सोमवार को उन्होंने दूध बेच कर क्लेक्शन कर रखा था। कुछ देर बाद उन्हें बैंक में पैसे जमा करने जाना था। करीब ढाई बजे उनकी दुकान के सामने हेलमेट लगाए दो बाइक सवार बदमाश आकर रुके। दोनों 100 रुपये देकर दूध मांगने लगे। ललित दूध लेने के लिए अंदर दुकान में गया, तभी एक बदमाश गल्ले में रखे पैसे निकालने लगा। इस दौरान ललित ने देख लिया और बदमाश को पकड़ लिया। दूसरे बदमाश ने ललित की कमर में तमंचा लगा दिया। इस दौरान पहला बदमाश छूट गया। उसने अपनी जेब से मिर्ची निकाली और ललित की आंखों में डाल दी। तभी दोनों बदमाश गल्ले में रखे करीब डेढ़ लाख रुपये लेकर फरार हो गए। शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने पीड़ित की आंखों पर पानी डाला। पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

लोनी सीओ रजनीश कुमार उपाध्याय ने बताया कि पुलिस की टीमें आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें