फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब संजय नगर में सांस लेना मुश्किल, एक्यूआई 422

विज्ञापन
विज्ञापन
अब संजय नगर में सांस लेना मुश्किल, एक्यूआई 422
विज्ञापन

साहिबाबाद। लोनी के बाद संजय नगर की हवा ने सोमवार को लोगों की सांसों में जहर घोला। इस स्टेशन पर एक्यूआई 385 से 37 प्वाइंट बढ़कर बेहद गंभीर श्रेणी में 422 पर दर्ज हुआ। राहत की बात है कि रविवार को हुई बूंदाबांदी के बाद शहर के प्रदूषण में कमी आई है। यहां प्रदूषण स्तर ऑरेंज जोन में 212 पर पहुंच गया।
पिछले कई दिनों से शहर के प्रदूषण की बेहद गंभीर श्रेणी बनी हुई थी। जिससे लोगों को सांस लेने में काफी मुश्किल हो रही थी। डॉक्टरों ने अस्थमा के मरीज, बच्चे और गर्भवती महिलाओं के अलावा बुजुर्गों को घर से बाहर न निकलने की सलाह दी थी। इस चिंताजनक परिस्थिति के बीच रविवार को हल्की बूंदाबांदी ने शहर के लोगों को प्रदूषण से राहत दी। जिसमें प्रदूषण स्तर बेहद गंभीर श्रेणी से निकलकर 212 पर पहुंच गया। यहां पीएम 2.5 मानक से दोगुना और पीएम10 मानक से ढाई गुना ज्यादा रहे। पीसीबी के अधिकारी का मानना है कि अगले दो-तीन दिन में शहर के प्रदूषण में और कमी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंदिरापुरम और लोनी के प्रदूषण में सुधार :
पीसीबी की मॉनिटरिंग साइड के अनुसार शहर के प्रदूषण के साथ-साथ इंदिरापुरम और लोनी के प्रदूषण में भी कमी आई है। इंदिरापुरम में जहां रविवार को एक्यूआई बेहद गंभीर श्रेणी में 413 पर था, वो 247 की भारी कमी के बाद ऑरेंज जोन में 166 पास प्राप्त हुआ। इसी तरह लोनी एक्यूआई में 183 अंको की कमी के साथ प्रदूषण रेड जोन में 312 दर्ज हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें