फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदिरापुरम की शिप्रा सृष्टि सोसायटी में फिर मिले कोविड के केस

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरापुरम की शिप्रा सृष्टि सोसायटी में दो कोरोना संक्रमित मिले
विज्ञापन

इंदिरापुरम। इंदिरापुरम की शिप्रा सृष्टि सोसायटी में एक ही परिवार के दो सदस्य कोरोना संक्रमित मिले हैं। संक्रमितों को कोरोना के दोनों टीके लग चुके हैं। इस वजह से सिर्फ गले में हल्की खराश है। एओए ने एहतियातन कोविड प्रोटोकॉल को लेकर निर्देश जारी किए हैं। सोसायटी में 28 अक्तूबर को एक मां-बेटा में कोरोना की पुष्टि हुई थी। दोनों नैनीताल घूमकर आए थे।
अब परिवार के जिन दो सदस्यों में कोरोना की पुष्टि हुई है, उनमें एक महिला और एक पुरुष है। महिला नोएडा की एक कंपनी में नौकरी करती है जबकि पुरुष का वर्क फ्रॉम होम चल रहा है। दीवाली की शॉपिंग के लिए दोनों बाहर गए थे। संभव है कि इस दौरान वे संक्रमित हुए। इस समय जिले में पांच संक्रमितों का इलाज चल रहा है। एक मरीज अस्पताल में भर्ती है, जबकि चार होम आइसोलेशन में हैं। जिले में अब तक 55673 मरीजों की पुष्टि हो चुकी है, इनमें से 55207 स्वस्थ हो चुके हैं। इलाज के दौरान 461 की मौत की पुष्टि हुई है। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. आरके गुप्ता का कहना है कि मामले की जानकारी एकत्र की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एओए अध्यक्ष विवेक पवार ने बताया कि 28 अक्तूबर को जो दो केस सामने आए थे, चार दिन पहले उनकी रिपोर्ट निगेटिव हुई थी। सोसायटी में कोरोना प्रोटोकॉल का पालन किया जा रहा है। सैनिटाइजेशन भी कराया जा रहा है। एक अन्य टावर में दो लोगों के कोरोना पॉजिटिव होने की सूचना मिली है। इसके बाद सचेत रहने को सूचित किया गया है। यदि इन लोगों की ट्रेवल हिस्ट्री सामने आती है तो सोसायटी में जनरल बॉडी मीटिंग (जीबीएम) कर इस पर गाइडलाइन तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें