फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली पर पुलिस की टीमें दिन रात करेंगी गश्त

विज्ञापन
विज्ञापन
दिवाली पर पुलिस की टीमें दिन रात करेंगी गश्त
विज्ञापन

साहिबाबाद। दिवाली पर टीएचए में लूटपाट समेत अन्य घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने का दावा किया है। दिल्ली-यूपी के बार्डरों पर पुलिस अधिकारियों व टीमों की विशेष निगरानी रहेगी। साथ ही टीएचए के मुख्य प्वाइंट और अंदरूनी सड़कों पर दिन-रात पुलिस टीमें गश्त करेंगी। एसपी सिटी सेकेंड ज्ञानेंद्र सिंह ने लेपर्ड, पीसीआर, पीआरवी और डायल-112 को सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने के लिए लगाई गई हैं। वहीं, इंदिरापुरम, लिंक रोड, कौशांबी, खोड़ा, साहिबाबाद, टीला मोड़ थाना क्षेत्रों में थाना व चौकी प्रभारियों को क्षेत्र में सक्रिय रहने के निर्देश दिए हैं।
एसपी सिटी सेकेंड ने बताया कि दिवाली पर शराब पीकर हुड़दंग मचाने वाले और मनचलों की खैर नहीं होगी। बाजारों के साथ सोसायटी के आसपास भी सादी वर्दी में पुलिसकर्मियों को तैनात रहने के निर्देश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सात स्थानों पर तैनात रहेगी दमकल की गाड़ी
सीएफओ सुनील सिंह ने बताया कि दिवाली से पहले बाजारों में भीड़ होने के चलते निम्न स्थानों पर दमकल की गाडिय़ों के रूट निर्धारित कर दिए हैं। इसमें अटल चौक वसुंधरा, काला पत्थर रोड, लाजपतनगर, साहिबाबाद, फर्रुखनगर पुलिस चौकी, कविनगर रामलीला मैदान, विजयनगर, क्रॉसिंग रिपब्लिक में तैनात की जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें