फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू से तीन बार की महिला प्रधान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
डेंगू से तीन बार की महिला प्रधान की मौत
विज्ञापन

लोनी। बुखार के चलते दिल्ली के एक अस्पताल में उपचार के दौरान मेवला भट्टी गांव की महिला ग्राम प्रधान बृजेश की मौत हो गई। परिजनों के अनुसार ग्राम प्रधान को डेंगू हुआ था। शुक्रवार को परिजनों ने गांव स्थित श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन

मेवला भट्टी महिला ग्राम प्रधान बृजेश लगातार तीसरी बार ग्राम प्रधान बनी थीं। परिवार के लोगों ने बताया कि कुछ दिनों से उनको बुखार था। ग्राम प्रधान के पति महेश ने बताया कि कुछ समय पूर्व वह नोएडा गई थी। बुखार होने पर जांच कराई तो डेंगू से संक्रमित होने का पता चला। जिस पर उन्हें उपचार के लिए नोएडा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्वास्थ्य लाभ न होने पर उन्हें दिल्ली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां शुक्रवार सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें