फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोई बनीं सेल्फी क्वीन तो किसी को मिला मिस ग्रीन का खिताब

विज्ञापन
विज्ञापन
कोई बनीं सेल्फी क्वीन तो किसी को मिला मिस ग्रीन का खिताब
विज्ञापन

साहिबाबाद। मिस ग्रीन, मिस चुलबुल, मिस फूडी, सेल्फी क्वीन... इन्हीं उपाधियों से नवाजा गया महिलाओं को। मंगलवार को जैन मंदिर में एकत्रित हुईं महिलाओं की रौनक देखते ही बन रही थी। हर कोई अपने-अपने हिसाब से बनठन कर तीज महोत्सव में पहुंचीं थीं। दरअसल आज यानि बुधवार को हरियाली तीज है। तीज की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और महिलाओं पर इसकी खुमारी भी चढ़ चुकी है। तीजोत्सव के लिए महिलाओं ने पार्कों में लगे झूलों को सजा लिया है। वहीं मंगलवार को भी महिला संगठनों द्वारा तीजोत्सव मनाया गया। परंपरागत तौर तरीकों और वेशभूषा के साथ महिलाओं ने इस त्योहार पर सोसायटी में रौनक बिखेरी।
विज्ञापन

जैन मिलन साहिबाबाद की ओर से जैन मंदिर में तीजोत्सव का आयोजन हुआ। महिलाएं हरे रंग की साड़ी पहन और सोलह श्रृंगार कर एकजुट हुईं। उन्होंने लोकगीत गाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद महिलाओं ने तंबोला खेला और ऑन दि स्पॉट प्रतियोगिता में शामिल हुईं। कार्यक्रम में शामिल महिलाओं को कई उपाधि से नवाजा गया। कार्यक्रम में अध्यक्ष अनुपम, उपाध्यक्ष वर्षा एवं कोषाध्यक्ष विजया के साथ ही समस्त जैन समाज की महिलाएं शामिल रहीं। वहीं दूसरी ओर इंदिरापुरम स्थित रॉयल टावर में लायंस क्लब अपराजिता की महिलाओं ने तीजोत्सव आयोजित किया। नीरू कौशिक की अध्यक्षता में सोसायटी के क्लब हाउस में तीज का कार्यक्रम रखा गया। ग्रीन ड्रेस कोड एवं सोलह श्रृंगार किए महिलाएं इसमें शामिल हुईं। गीत, संगीत के बीच सभी सखियों ने नृत्य कर खुशियों को साझा किया। कार्यक्रम में जॉली जैन, प्रियंका चोपड़ा, मीनाक्षी पांडे, गायत्री मिश्रा, अनीता लोहानी आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें