फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनौतियों का करें डटकर सामना, आपदाओं में तलाशें अवसर

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनौतियों का करें डटकर सामना, आपदाओं में तलाशें अवसर
विज्ञापन

गाजियाबाद। राजनगर स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट टेक्नोलॉजी (आईएमटी गाजियाबाद) में टेडएक्स आईएमटी गाजियाबाद के प्रथम वर्चुअल संस्करण में विभिन्न क्षेत्रों की असाधारण प्रतिभाओं ने अपनी कहानियों के जरिए सफलता के मंत्र बताए। आईएमटी गाजियाबाद की टीम प्रिज्म के विद्यार्थियों ने अंधियारे में उजाला (लुमोन नॉक्स) थीम पर हुए कार्यक्रम में मीडिया पार्टनर अमर उजाला रहा। कार्यक्रम में खेल, फोटोग्राफी, व्यापार, पत्रकारिता, सामाजिक संस्था और कॉरपोरेट जगत से जुड़े वक्ताओं ने दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ चुनौतियों का डटकर मुकाबला करने और आपदाओं में नए अवसर तलाशने को प्रेरित किया।
---
वर्चुअल संवाद में सबसे पहले विश्व रिकॉर्डधारी पैरा तैराक मोहम्मद शम्स आलम शेख ने कहा कि उन्होंने जीवन में तमाम चुनौतियों का सामना किया। कठिनाईयों से घबराने की जगह उन्होंने सभी का आत्मबल और सकारात्मक नजरिए से मुकाबला कर विजयी हासिल की।
विज्ञापन

जाने माने फोटोग्राफर व समीक्षक जय ठाकुर ने बताया कि जीवन में मिलने वाले अवसरों को गंभीरता से लेने और अपनी क्षमताओं को लगातार बढ़ाने की जरूरत है। उन्होंने एक अच्छी समर्थन प्रणाली के महत्व पर जोर देते हुए विकास और उन्नति में पर्यावरण की भूमिका पर प्रकाश डाला।
फार्मा क्षेत्र से जुड़े युवा उद्यमी अर्जुन देशपांडे ने बताया कि चुनौतियों का सामना करते हुए उन्होंने अपने साम्राज्य का निर्माण किया। उन्होंने किसी और की अंधेरी सुरंग में प्रकाश बनने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि नवोन्मेषी विचार ही नये संसार को आकार देंगे।
पत्रकारिता जगत से जुड़ी न्यूज एंकर श्वेता कोठारी ने सामाजिक मुद्दों, सार्वजनिक नीतियों और पत्रकारिता की आंतरिक कार्यप्रणाली की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि दुनिया को घने अंधेरे में डूबने से बचाने के लिए कड़े सवाल पूछे जाने जरूरी हैं।
डेला समूह के संस्थापक जिमी मिस्त्री ने कहा कि मानसिकता की व्यक्ति के विकास में अहम भूमिका होती है। सकारात्मक नजरिए से व्यक्ति खुद के विकास के साथ दूसरों के मदद भी कर सकता है। उन्होंने समझाया कि अगर एक व्यक्ति को संस्कारित किया जा सके तो वह अपने आसपास को भी बेहतर बना सकता है। उन्होंने समझाया कि सकारात्मक सोच वाला व्यक्ति प्रत्येक आपदा में अवसर तलाश लेता है।
सीनियर कॉरपोरेट प्रशिक्षक अमित हंस ने अपनी जिंदगी के दो किस्सों के जरिए कहानी बयां करते हुए कहा कि कैसे हीन भावना ने शुरू में उनके दिमाग को जकड़ रखा था। उन्होंने कहा कि हर शख्स में कुछ न खुछ खूबी होती है। इसी के सहारे वह जीवन के हर अंधियारे को पार कर सकता है।
सामाजिक संस्था प्रयास के संस्थापक आमोद कंठ ने बताया कि कैसे उनका जीवन दो विपरीत प्रोफाइल का मिश्रण जैसा था। उन्होंने अपने दिल्ली पुलिस वाले कार्यकाल को याद करते हुए लोगों की मदद करने के तरीकों पर बात की। उन्होंने कहा कि लोगों का उद्देश्य होना चाहिए समाज को सबके लिए बेहतर बनाना।
विज्ञापन

चर्चा की खूबी यह रही कि वक्ताओं के गहन अनुभवों ने श्रोताओं को आत्मावलोकन के लिए मजबूर कर दिया। इस टेड चर्चा को यूट्यूब लिंक द्धह्लह्लश्चह्यऱ्//4शह्वह्लह्व.ड्ढद्ग/॥ष्ठ865द्द्यक्त्रस्द्धह्नष् के जरिए और दिए गए क्यूआर कोड को स्कैन कर देखा जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें