फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जज, डॉक्टर व सरकारी कर्मचारी समेत 1679 संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
जज, डॉक्टर व सरकारी कर्मचारी समेत 1829 संक्रमित
विज्ञापन

गाजियाबाद। कोरोना की तीसरी लहर में मंगलवार को 1829 में संक्रमण की पुष्टि हुई है। अब हर घंटे 76 लोग संक्रमित हो रहे हैं। दूसरी लहर में 28 अप्रैल को एक दिन में सबसे अधिक 1860 मरीज मिले थे। चार मई को 1632 मरीज मिले थे। अब संक्रमण के मामले में गाजियाबाद प्रदेश में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। पहले स्थान पर गौतमबुद्धनगर है। संक्रमितों में एक न्यायाधीश, पांच डॉक्टर, सरकारी कर्मचारी और निजी कंपनियों में काम करने वाले इंजीनियर व एचआर मैनेजर शामिल हैं। संक्रमितों में 92 बच्चे भी हैं। 10 दिन में 565 बच्चे संक्रमित हो चुके हैं। 16 से 40 साल के 4059 लोग संक्रमित हुए हैं।
इलाज के बाद 96 हुए स्वस्थ
इलाज के बाद 96 लोगों का होम आइसोलेशन पूरा हो गया। इस समय जिले में 6347 मरीजों का इलाज चल रहा है। जनवरी में सिर्फ 11 दिन में 6228 मरीज मिल चुके हैं। मार्च 2020 से अब तक 2295745 लोगों की जांच की गई। इनमें से 62142 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। इलाज के बाद 55556 लोग स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि गंभीर रूप से बीमार 461 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। तीसरी लहर में बच्चे भी तेजी से संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं। सिर्फ दस दिन में 565 बच्चे संक्रमित हो चुके हैं।
विज्ञापन

92 बच्चे संक्रमित
सोमवार को मुरादनगर सीएचसी के एक डॉक्टर, जिला न्यायालय में कार्यरत एक न्यायाधीश, समेत अलग-अलग सरकारी विभागों में कार्यरत कई कर्मचारी भी संक्रमण की चपेट में आए। संक्रमितों में 92 बच्चे शामिल हैं। सबसे अधिक संख्या 25 से 40 आयु वर्ग वालों की है। इनमें से अधिकांश मरीजों का दिल्ली आना जाना है।
26 मरीज भर्ती, नौ को ऑक्सीजन की जरूरत
कोरोना संक्रमण बढ़ने के साथ ही अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या भी बढ़ने लगी है। 24 घंटे में 11 मरीज भर्ती होने के साथ ही अस्पताल में इलाज कराने वालों की संख्या 26 हो गई है। इनमें से नौ बुजुर्ग मरीजों को ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। डीएसओ डॉ. आरके गुप्ता का कहना है कि जिन मरीजों को ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है, सभी का ऑक्सीजन स्तर 90 से 93 के बीच है। इनमें कोई भी मरीज गंभीर नहीं है। मरीजों की आयु भी 60 वर्ष से ज्यादा है। डीएसओ ने बताया कि 17 मरीज कोविड लेवल-3 संतोष अस्पताल में भर्ती हैं। 9 मरीजों का निजी अस्पतालों में उपचार चल रहा है। इन सभी को पहले होम आइसोलेशन में रखा गया था, लेकिन स्वास्थ्य में सुधार नहीं होने पर अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

ईएसआई अस्पताल सक्रिय
एसीएमओ डॉ. सुनील त्यागी ने बताया कि मरीजों को अस्पतालों में भर्ती करने की जरूरत को देखते हुए एल-1 स्तर के लिए ईएसआई अस्पताल राजेंद्र नगर और एल-2 व एल-3 के लिए संतोष अस्पताल को सक्रिय कर दिया गया है। ईएसआई अस्पताल में 72 बेड हैं, संतोष अस्पताल में 400 बेड की व्यवस्था है। इसके अलावा 4 निजी अस्पतालों को सक्रिय किया गया है। इसके अलावा 25 निजी अस्पतालों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। एसीएमओ ने बताया कि अगर जरूरत पड़ी तो अस्पतालों की संख्या बढ़ाई जाएगी, लेकिन अभी तक ऐसी जरूरत नहीं है। अभी संतोष अस्पताल में ही काफी बेड खाली हैं।
उम्र - संक्रमित
शून्य से 15 - 565
16 से 20 - 465
21 से 30 - 1676
31 से 40 - 1918
41 से 50 - 1323
51 से 60 - 918
61 से 70 - 421
71 से 80 - 117
81 से 90 - 25
91 से 99 - 02
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें