42886 बुजुर्ग और दिव्यांग घर से डाल सकेंगे वोट
गाजियाबाद। तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के बीच विधानसभा चुनाव की तैयारी भी चल रही है। चुनाव आयोग ने 80 साल से अधिक उम्र के और दिव्यांग मतदाताओं को घर से वोट देने का विकल्प दिया है। जिले में 80 वर्ष से अधिक की उम्र के 32344 बुजुर्ग और 10542 दिव्यांग घर से वोट डाल सकेंगे। इनके पास मतदान से चार-पांच दिन पहले मतपत्र भेजा जाएगा। घर पर ही वह अपने पसंदीदा प्रत्याशी के नाम पर मुहर लगा सकेंगे। वोटिंग की वीडियो भी बनाई जाएगी।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि इस बार निर्वाचन आयोग ने वृद्ध व अशक्त मतदाता जो 80 वर्ष से ऊपर हो गए हैं उनके लिए घर से वोट देने की व्यवस्था की है। इसके अलावा 70 वर्ष से ऊपर के ऐसे मतदाता जो चलने फिरने में असमर्थ हैं उन्हें भी घर से ही वोट देने की सुविधा दी जाएगी।
-------
दिव्यांग मतदाताओं को भी मिलेगी छूट
जिले में 10542 दिव्यांग मतदाता हैं। इन मतदाताओं को भी घर से वोट डालने की सुविधा रहेगी। इनके पास भी डाक से मतपत्र भेजा जाएगा। लेखपाल व बीएलओ ऐसे मतदाताओं के पते की सूची तैयार कर रहे हैं।
---------
10542
32344
मतदान केंद्रों पर सैनिटाइजर और मास्क की रहेगी व्यवस्था
कोरोना संक्रमण को देखते हुए इस बार बूथों और मतदान केंद्रों की संख्या बढ़ाई गई है। सहायक निर्वाचन अधिकारी हरिकिशन शर्मा ने बताया कि जिले की पांचों विधानसभाओं में 728 मतदान केंद्र और 3353 बूथ बनाए गए हैं। प्रत्येक बूथ पर मास्क और सैनिटाइजर की व्यवस्था की जाएगी। आठ पिंक बूथ भी बनाए जाएंगे।
----------
एक नजर मतदाताओं की संख्या पर
कुल मतदाता : 2899484
पुरुष 1605081
महिला 1294214
दिव्यांग 10362
18-19 साल : 30273
80 वर्ष से ऊपर : 32344
------------