फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ही परिवार के चार सदस्य समेत छह संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
एक ही परिवार के चार सदस्य समेत छह संक्रमित
विज्ञापन

गाजियाबाद। कोरोना संक्रमण के केस अब रोजाना आ रहे हैं। मंगलवार को छह लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। इनमें एक ही परिवार के चार सदस्य शामिल हैं, जो गोवा और करनाल की यात्रा कर लौटे हैं। सभी संक्रमितों का होम आइसोलेशन में इलाज शुरू कर दिया गया है।
नेहरूनगर सेकेंड-एफ में रहने वाला पूरा परिवार गोवा घूमने गया था। गोवा से लौटने के बाद परिवार करनाल होकर 11 दिसंबर को गाजियाबाद वापस आया। परिवार में 46 वर्षीय महिला, उनके पति और बेटा और बेटी हैं। सभी को एक साथ बुखार होने पर जांच कराई गई, जिसमें कोरोना संक्रमण की पुष्टि की गई है। चारों परिवार के सदस्यों को खांसी के साथ गंध न आने की भी शिकायत है। स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि चारों सदस्यों को वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी हैं। इसके अलावा इंदिरापुरम में रहने वाली एक महिला और उसके एक साल बेटे को भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि की गई है। मां और बेटे ने एक कोरोना संक्रमित के संपर्क में आने के बाद अपनी जांच कराई, जिसमें रिपोर्ट पॉजिटिव निकली। दोनों में कोरोना का कोई लक्षण नहीं है। दिसंबर माह में 26 लोगों को कोरोना संक्रमण की पुष्टि की गई है। मंगलवार को चार लोग संक्रमण मुक्त हुए। इसके बाद 22 सक्रिय संक्रमितों का होम आइसोलेशन में इलाज चल रहा है। हॉट स्पॉट बने क्रॉसिंग रिपब्लिक से किसी संक्रमित की पुष्टि मंगलवार को नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बढ़ाई जा रही है जांच :
होम आइसोलेशन में इलाज के लिए स्वास्थ्य विभाग ने रेपिड रेस्पांस टीमों को जिम्मेदारी दी हैं। संक्रमितों को किट भी उपलब्ध कराई जा रही है। जिन क्षेत्रों से संक्रमण के मामले सामने आए हैं, वहां जांच को बढ़ाया गया है। शिविर लगाकर स्वास्थ्य विभाग की टीमें जांच कर रही हैं। संक्रमितों के सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग कराई जा रही है।
- डॉ. आरके गुप्ता, जिला सर्विलांस अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें