फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रासिंग रिपब्लिक में छात्रा की सहपाठी भी संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
क्रॉसिंग रिपब्लिक में छात्रा की सहपाठी भी संक्रमित
विज्ञापन

- रविवार को दो लोगों में हुई संक्रमण की पुष्टि
माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। शालीमार गार्डन निवासी 57 वर्षीय व्यक्ति और क्रॉसिंग रिपब्लिक में संक्रमित छात्रा की सहपाठी में संक्रमण की पुष्टि हुई है। व्यक्ति कैसे संक्रमित हुआ, इसके बारे में स्वास्थ्य विभाग जानकारी जुटा रहा है। वह पिछले एक महीने से किसी यात्रा पर भी नहीं गया था। दिसंबर में 12 दिन में 17 मरीज मिल चुके हैं। इसके पहले सितंबर में तीस दिन में 18 मरीज मिले थे। अब तक 55697 लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से इलाज के बाद 55219 स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 461 की मौत हो चुकी है।
नोएडा में नौकरी करता है संक्रमित
शालीमार गार्डन में रहने वाले 57 वर्षीय बुजुर्ग में संक्रमण की पुष्टि हुई है। वह नोएडा में एमएनसी में नौकरी करते हैं। कोविशील्ड वैक्सीन की दोनों डोज लगवा चुके थे। कुछ दिन से खांसी की शिकायत होने पर कोविड जांच कराई। क्रॉसिंग रिपब्लिक में रहने वाली पहले से संक्रमित छात्रा की सहपाठी भी संपर्क में आने से संक्रमित हो गई। दोनों छात्राएं ग्रेटर नोएडा के एक स्कूल में पढ़ती हैं। छात्रा को बुखार हो रहा था, उसके बाद जांच कराई गई थी। दूसरी छात्रा भी होम आइसोलेशन में है। परिवार के अन्य सदस्यों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. आरके गुप्ता ने बताया कि दोनों मरीजों के सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे गए हैं और उनके घर के पास शिविर लगाकर आसपास रहने वालों की भी जांच की जा रही है। डॉ. गुप्ता ने बताया कि नोएडा में काम करने वाले संक्रमित के बारे में गौतमबु्द्ध नगर स्वास्थ्य विभाग को सूचना भेज दी गई है, जिससे कि उसकी कंपनी में लोगों की जांच की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्रॉसिंग रिपब्लिक में दूसरा डोज से 35 फीसदी वंचित
क्रासिंग रिपब्लिक में 35 सोसायटी हैं। इनमें 60 हजार से अधिक लोग रहते हैं। प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. नीरज अग्रवाल ने बताया कि सोसायटी में रहने वाले सभी लोगों को पहला डोज लगाया जा चुका है, लेकिन दूसरा डोज अभी 35 फीसदी लोगों में बाकी है, जिन लोगों का दूसरा डोज का समय पूरा हो गया है, उनका टीकाकरण विशेष शिविर लगाकर किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें