फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीआर में टाटा इंडिकैश के एटीएम हैक कर 66 लाख चुराए

विज्ञापन
विज्ञापन
एनसीआर में टाटा इंडिकैश के एटीएम हैक कर 66 लाख चुराए
विज्ञापन

गाजियाबाद। दिल्ली-एनसीआर में टाटा इंडिकैश के एटीएम हैक कर 66.60 लाख रुपये चोरी करने का मामला सामने आया है। इन एटीएम में कविनगर क्षेत्र के चिरंजीव विहार में लगा एटीएम भी शामिल है, जिससे दो बार में 4 लाख रुपये निकाले गए हैं। बीते दिनों गाजियाबाद पुलिस द्वारा एटीएम हैक करने वाला गैंग पकड़ने की सूचना मिलने के बाद कंपनी के अधिकारियों ने एसएसपी को शिकायत दी। साइबर सेल मामले की जांच कर रही है।
टाटा कम्यूनिकेशन एंड पेमेंट सॉल्यूशंस लिमिडेट कंपनी के प्रतिनिधि विवेक गौर ने एसएसपी को शिकायत दी है। उनका कहना है कि चिरंजीव विहार में टाटा इंडिकैश कंपनी का एटीएम लगा है। 11 अगस्त को एटीएम हैक कर तीन ट्रांजेक्शन में 60 हजार रुपये निकाल लिए गए थे। इसके बाद 14 नवंबर को 17 ट्रांजेक्शन में 4.40 लाख रुपये निकाले गए। दोनों ही घटनाओं का बाद में पता चला। एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए तो उनमें एक आरोपी कैद मिला। विवेक गौर का कहना है कि इसी तरह कंपनी के गाजियाबाद, गुरुग्राम और दिल्ली में लगे अन्य एटीएम भी हैक कर करीब 66.60 लाख रुपये चोरी कर लिए गए।
विज्ञापन

ट्रांजेक्शन भी सर्वर में नहीं होती रिकॉर्ड
शिकायत के मुताबिक गैंग एटीएम मशीन को पहले तो ऑफलाइन करता है। इसके बाद उसमें वायरस और सॉफ्टवेयर अपलोड करता है। इसके बाद तब तक पैसा निकाला जाता है, जब तक एटीएम मशीन खाली नहीं हो जाती। वारयस के चलते कई एटीएम मशीनों की ट्रांजेक्शन सर्वर में रिकॉर्ड भी नहीं हुई। कानूनी-दावपेंच में फंसने केलिए ऐसा किया जाता है।
एक्सपायर एटीएम कार्ड का करते हैं इस्तेमाल
टाटा कंपनी के अधिकारियों का कहना है कि एटीएम मशीन से कैश चुराने में एक्सपायर हो चुके एटीएम कार्ड्स का इस्तेमाल किया गया। इनमें यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, आईसीआईसीआई बैंक, कैनरा बैंक, द साउथ इंडियन बैंक, एचडीएफसी और फेडरल बैंक के एक्सपायर एटीएम शामिल हैं। इन एटीएम का इस्तेमाल होने के बाद 4 हजार, 5 हजार, ढाई हजार और 10 हजार की लगातार ट्रांजेक्शन होती हैं।
250 एटीएम हैक कर 30 करोड़ चुराने वाला पकड़ा था गैंग
गाजियाबाद पुलिस ने एक सप्ताह पहले एटीएम हैक कर कैश चुराने वाले गैंग के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया था। जबकि हैदराबाद में बैठा गिरोह का सरगना कमल अभी पकड़ से दूर है। करीब 12 वर्षों से सक्रिय यह गैंग देश के8 राज्यों में 250 से अधिक एटीएम हैक कर 30 करोड़ रुपये से अधिक रकम चोरी कर चुका है।
विज्ञापन

नए गैंग का हो सकता है कारनामा
साइबर सेल प्रभारी सुमित कुमार का कहना है कि कंपनी के अधिकारियों ने एटीएम मशीन की संख्या और उनसे निकली रकम की विस्तृत जानकारी नहीं दी है। उन्हें जानकारी उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है। यह पता लगाया जा रहा है कि जेल भेजे गए गैंग ने इन वारदातों को किया है या किसी नए गैंग ने। जेल में बंद आरोपियों से इन घटनाओं के बारे में पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें