फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन में 400 मीटर दूर नहीं पहुंच पाई जीडीए की तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
दो दिन में 400 मीटर दूर नहीं पहुंच पाई जीडीए की तहरीर
विज्ञापन

गाजियाबाद। गोविंदपुरम की अवैध कॉलोनी में बनाई जा रही बिल्डिंग को सील करने के बाद निर्माण कराने की एवज में रिश्वत लेने के मामले में जीडीए की तहरीर दो दिन में 400 मीटर का सफर भी पूरा नहीं कर पाई। जीडीए अधिकारी सिहानी गेट थाने में रिश्वत के आरोपी सुपरवाइजर, वर्कमेट और अवर अभियंता के खिलाफ सिहानी गेट थाने में तहरीर देने का दावा कर रहे हैं, लेकिन पुलिस ने तहरीर मिलने से इनकार किया है। चर्चा है कि अवर अभियंता को बचाने के लिए सिर्फ निलंबन की संस्तुति कर मामले को दबाने का प्रयास किया जा रहा है।
रिश्वत वसूलने का वीडियो वायरल होने के बाद जीडीए सचिव ब्रजेश कुमार ने सुपरवाइजर छोटे सिंह और वर्कमेट नरेंद्र सिंह को निलंबित कर दिया था। वीडियो में नजर आ रहे अवर अभियंता रामेश्वर के निलंबन की संस्तुति शासन को भेजने का दावा किया गया है। सोमवार को जीडीए अधिकारियों ने दावा किया था कि भ्रष्टाचार के इस मामले में किसी तरह की मुरव्वत नहीं की जाएगी और तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के लिए सिहानी गेट थाने में तहरीर भेज दी गई है। मंगलवार रात तक पुलिस ने तहरीर मिलने की बात से इनकार करती रही। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि तहरीर मिलेगी तो तत्काल रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन

-----
तहरीर भेज दी है
रिश्वत लेने के वायरल हुए वीडियो के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। तीनों के खिलाफ तहरीर भेज दी गई है। मुकदमा दर्ज कराकर तीनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। - सीपी त्रिपाठी, अपर सचिव, जीडीए
---
जीडीए की ओर से न तो कोई तहरीर मिली है और न ही अभी कोई मुकदमा दर्ज हुआ है। अगर तहरीर मिलेगी तो तत्काल रिपोर्ट दर्ज कराकर संबंधित पर कार्रवाई की जाएगी। - प्रभाकर चौधरी, कार्यवाहक एसएचओ, सिहानी गेट
विज्ञापन

----
इस नंबर पर करें शिकायत
अवैध निर्माण की या निर्माण कराने के नाम पर रिश्वत लेने की शिकायत अब आम लोग जीडीए में कर सकेंगे। जीडीए उपाध्यक्ष ने टोल फ्री नंबर 18001801117 जारी किया। अगर किसी क्षेत्र में अवैध निर्माण कराया जा रहा है तो इसकी शिकायत टोल फ्री नंबर पर करने के बाद जीडीए कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें