फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्राइंग रूम-किचन में घुसा नाले का पानी, खाना भी न बना

विज्ञापन
विज्ञापन
ड्राइंग रूम-किचन में घुसा नाले का पानी, खाना भी न बना
विज्ञापन

गाजियाबाद। महज 4 घंटे की मूसलाधार बारिश ने शहर को पानी से लबालब कर दिया। नालों की निकासी न होने की वजह से लोगों के ड्राइंग रूम, बेडरूम और किचन में रखा सामान भी पानी में डूब गया। जलभराव की वजह से लाखों का नुकसान तो झेलना ही पड़ा, किचन में पानी भर जाने से खाना भी नहीं बना पाए। पटेल नगर, गोविंदपुरम, महरौली समेत कई इलाकों में शाम सात बजे तक पानी सड़कों पर जमा रहा। 14 स्थानों पर निगम अधिकारियों ने पंप लगाकर पानी निकलवाया।
विज्ञापन

पटेल नगर सेकेंड के बी-ब्लॉक में सबसे ज्यादा जलभराव रहा। सुबह सात बजे बारिश शुरू होने के एक घंटे बाद ही पानी घरों तक पहुंच गया था। ड्राइंग रूम से होते हुए पानी किचन, बाथरूम, टॉयलेट सभी जगहों पर पहुंच गया। लोगों की आंख खुली और पैर नीचे रखा तो वह पानी में खड़े मिले। लोगों ने अपना सामान बचाने के लिए मशक्कत की और बेड, फ्रिज, वाशिंग मशीन व कपड़ों को दूसरी मंजिल पर पहुंचाया। नाले के पानी के साथ बहकर आई गंदगी ने लोगों का घरों में रुकना दूभर कर दिया। लोगों ने बाल्टियों के जरिए घर से पानी बाहर निकाला। शाम सात बजे तक लोग घरों की सफाई में जुटे रहे। इसके अलावा गोविंदपुरम, महरौली, शास्त्री नगर, कविनगर, स्वर्णजयंती पुरम, नंदग्राम, नेहरू समेत सभी कॉलोनियों में लोगों को जलभराव से जूझना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें