फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, दो लाख हड़पे

विज्ञापन
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, दो लाख हड़पे
विज्ञापन

गाजियाबाद। मधुबन बापूधाम की युवती ने अपने पूर्व सहकर्मी पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने उससे दो लाख रुपये भी हड़प लिए। घर जाकर शादी की बात कहने पर आरोपी के माता-पिता ने भी उसे धमकी दे डाली। बृहस्पतिवार को पीड़िता ने आरोपी व उसके-माता के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

युवती ने पुलिस को बताया कि एक दिन धर्मेंद्र ने उसके सामने शादी का प्रस्ताव रख दिया, जिसे उसने स्वीकार कर लिया। आरोप है कि धर्मेंद्र उसे बहाने से होटल में ले गया और उससे दुष्कर्म किया। इसके बाद वह लगातार शादी का झांसा देकर उसकेसाथ संबंध बनाता रहा। बातों में फंसाकर धर्मेंद्र ने उससे दो लाख रुपये भी हड़प लिए। शादी का दबाव डालने पर उसने बात करनी बंद कर दी। वह उसके घर गई तो उसके मां-बाप ने गाली-गलौज करते हुए उसे धमकी दी। मधुबन बापूधाम एसएचओ देवपाल पुंडीर ने बताया कि धर्मेंद्र के खिलाफ दुष्कर्म और उसके माता-पिता पर धमकी देने का केस दर्ज कर लिया गया है। धर्मेंद्र फरार चल रहा है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें