फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रोपर्टी कारोबारी ने गोली मारकर की खुदकुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रॉपर्टी कारोबारी ने गोली मारकर की खुदकुशी
विज्ञापन

- लाइसेंसी राइफल से चलाई गोली, मौके पर मिला एक खोखा
- विजयनगर के मिर्जापुर में रात 9:30 बजे हुई घटना
माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। विजयनगर क्षेत्र के मिर्जापुर में शनिवार रात करीब 9:30 बजे प्रॉपर्टी कारोबारी ने अपनी लाइसेंसी राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। परिवार वाले प्रॉपर्टी कारोबारी को यशोदा अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया अस्पताल से मिले मीमो से पुलिस को घटना का पता चला। पुलिस का कहना है कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।
सीओ प्रथम महिपाल सिंह ने बताया कि मिर्जापुर निवासी आरिफ उर्फ मुंतयाज (45) प्रॉपर्टी का कारोबार करते थे। वह पत्नी व चार बच्चों के साथ रहते थे। रात करीब 9 बजे पत्नी और बच्चे एक कमरे में थे, जबकि आरिफ सोने की बात कहकर अपने कमरे में चले गए। थोड़ी देर बाद ही कमरे से धमाके की आवाज आई परिजनों ने अंदर जाकर देखा तो आरिफ लहूलुहान हालत में फर्श पर गिरे हुए थे और राइफल उनके पास पड़ी थी। परिजन आरिफ को यशोदा अस्पताल ले गए जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। अस्पताल से मीमो मिलने के बाद पुलिस को घटना का पता चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने मौके पर मिटा दिया था सुबूत
सीओ प्रथम का कहना है कि पुलिस मौके पर पहुंची तो परिजनों ने तब तक पानी से कमरे में पड़ा खून साफ कर दिया था। साथ ही राइफल भी छिपा दी। ऐसा करने का कारण पूछने पर परिजनों ने बताया कि वह शव का पोस्टमार्टम नहीं चाहते थे। उन्हें पता था कि आरिफ ने आत्महत्या की है। सीओ ने बताया कि राइफल जब्त कर ली गई है। घटना के संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है और न ही मौके से सुसाइड नोट मिला है। सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें