फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेले की खुशी हुई काफूर: फ्रूटी पीते ही बेहोश हुए एक ही परिवार के 9 लोग, डेढ़ साल की बच्ची गंभीर

Sat, 09 Apr 2022 02:40 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

संयुक्त अस्पताल के सीएमएस डॉ. विनोद चंद्र पांडेय ने बताया कि अभी सब की हालत स्थिर है सभी का इलाज फिजीशियन डॉ. आरसी गुप्ता कर रहे हैं।
विज्ञापन
जहरखुरानी का शिकार परिवार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के भजनपुरा से गाजियाबाद के मोदीनगर के सीकरी कलां मेले में आए एक ही परिवार के 9 लोग जहरखुरानी का शिकार हो गए। आठ लोगों को संजय नगर स्थित संयुक्त अस्पताल में भर्ती कराया गया है और सभी की हालत स्थिर है। डेढ़ वर्षीय एक बच्ची की हालत गंभीर होने पर उसे मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।

विज्ञापन


भजनपुरा के तुकमीर निवासी धर्मवीर ने बताया कि शाम को सभी लोग मेला देखने आए थे। रात में 11.00 बजे के बाद सब लोग मेले में घर से लाया हुआ खाना खा रहे थे, इसी दौरान एक व्यक्ति आया और सभी को सॉफ्ट ड्रिंक देते हुए कहा कि यह मंदिर का प्रसाद है।

परिवार के लोगों ने सॉफ्ट ड्रिंक ले लिया और पीने के तुरंत बाद ही सभी बेहोश हो गए। धर्मवीर ने बताया कि सॉफ्ट ड्रिंक पीते ही सभी बेहोश हो गए और जब होश आया तो पाया कि उनके पास जो भी सामान, नकदी और जेवरात था, सब गायब मिला।
विज्ञापन


सुबह 8.00 बजे होश आने पर गाड़ी में छूटे मोबाइल फोन से उन्होंने घरवालों से संपर्क किया। पहले सभी बेहोश हुए लोगों को 108 एंबुलेंस से मोदीनगर सीएचसी पर ले जाया गया, लेकिन हालत गंभीर होने पर संयुक्त अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।  
विज्ञापन


अस्पताल के सीएमएस डॉ. विनोद चंद्र पांडेय ने बताया कि अभी सब की हालत स्थिर है सभी का इलाज फिजीशियन डॉ. आरसी गुप्ता कर रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें