फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद: खुद को कुंवारा बता सिपाही ने महिला को चौकी पर बुला बनाए संबंध, पीड़िता के घर पहुंची पत्नी तो...

Tue, 13 Apr 2021 11:18 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

पीड़ित महिला का कहना है कि करीब दो साल पहले उसकी मुलाकात नगर कोतवाली में तैनात सिपाही रामकिरण से हुई थी। उसने खुद को अविवाहित बताते हुए उसके सामने शादी का प्रस्ताव रखा, जिसके लिए वह सहमत हो गई।
विज्ञापन
- फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के सिहानी गेट थानाक्षेत्र में रहने वाली महिला ने दो साल पूर्व नगर कोतवाली में तैनात रहे सिपाही रामकिरण के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कराया है। पीड़िता के मुताबिक वर्तमान में मेरठ में यूपी-112 पर तैनात सिपाही ने खुद को अविवाहित बताकर उसे शादी का झांसा दिया और कई बार दुष्कर्म किया। संबंधों का पता लगने पर कुछ दिन पहले सिपाही की पत्नी पीड़िता के घर पहुंची तो सिपाही की पोल खुली।

विज्ञापन


पीड़ित महिला का कहना है कि करीब दो साल पहले उसकी मुलाकात नगर कोतवाली में तैनात सिपाही रामकिरण से हुई थी। उसने खुद को अविवाहित बताते हुए उसके सामने शादी का प्रस्ताव रखा, जिसके लिए वह सहमत हो गई।

आरोप है कि शादी काझांसा देकर सिपाही ने उसके साथ कई बार बजरिया पुलिस चौकी में बुलाकर दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं, सिपाही उसे कई बार आगरा, मथुरा के होटलों में भी ले गया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता का कहना है कि सिपाही उसे उस वक्त पुलिस चौकी में बुलाता था, जब वहां कोई पुलिसकर्मी नहीं रहता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

 चौकी में दुष्कर्म के बाद एटीएम छीना, 50 हजार निकाले

महिला का आरोप है कि दुष्कर्म के बाद सिपाही ने उसका एटीएम कार्ड भी छीन लिया और दो बार में उसके खाते से 50 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़िता का कहना है कि शादी के लिए कहने पर सिपाही कोई न कोई बहाना बनाकर टरका देता था।

महिला का आरोप है कि कुछ दिन पहले एक महिला उसके घर आई। उसने उस पर उसकी गृहस्थी खराब करने का आरोप लगाया। पता चला कि वह सिपाही रामकिरण की पत्नी है। सोमवार को पीड़िता ने सिहानी गेट थाने पहुंच सिपाही के खिलाफ तहरीर दी।

तहरीर के आधार पर सिपाही रामकिरण के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया है। सिपाही पूर्व में नगर कोतवाली में तैनात था और वर्तमान में यूपी-112 में मेरठ में तैनात है। जांच कर आगामी कार्रवाई की जाएगी। - कृष्ण गोपाल शर्मा, एसएचओ सिहानी गेट

यह भी पढ़ें: दो साल की बच्ची से दुष्कर्म : शर्मनाक! दो घंटे तक बच्ची को नहीं मिला इलाज, खून से लथपथ बेटी को ले दौड़ती रही मां

यह भी पढ़ें: तीन साल बाद मिला न्याय : फंदा लगाकर तब तक लटकाया जाए जब तक न हो जाए मृत्यु- न्यायाधीश
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें