फास्टैग के सेवा केंद्र पर फोन किया, दुकानदार से ठगे 48 हजार रुपये
कौशांबी। भोवापुर में आटा चक्की के दुकानदार ललित कमल के खाते से ठगों ने बिना ओटीपी पूछे 48 हजार रुपये की ठगी कर ली। फास्टैग में दिक्कत आने पर उन्होंने ग्राहक सेवा केंद्र पर फोन कर मदद मांगी थी। ललित ने कौशांबी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
ललित कमल ने बताया कि वाहन में लगा फास्टैग नहीं चलने से दिक्कत हो रही थी। उन्होंने मदद के लिए ग्राहक सेवा केंद्र पर फोन किया। आरोप है कि ठग ने कस्टमर केयर का कर्मचारी बताकर उनसे महत्वपूर्ण जानकारी ले ली। इसके बाद शाम करीब 4:15 बजे खाते से छह बार की ट्रांजेक्शन में 48 हजार की रकम निकल गई। उन्होंने तुरंत बैंक के सेवा केंद्र पर फोन कर खाता व डेबिट कार्ड बंद कराया और घंटाघर कोतवाली में साइबर सेल में शिकायत दी। थाना प्रभारी सचिन मलिक का कहना है कि बैंक ट्रांजेक्शन के आधार पर साइबर टीम जांच कर रही है।