फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑडी गाड़ी से बोनट पर बैठकर स्टंट करते युवकों का वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑडी गाड़ी से बोनट पर बैठकर स्टंट करते युवकों का वीडियो वायरल
विज्ञापन

खोड़ा। एनएच-9 पर खोड़ा अंडरपास के पास उत्तराखंड नंबर की ऑडी कार में सवार चार युवकों का खतरनाक स्टंट करते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में बोनट पर बैठा युवक एनर्जी ड्रिंक पी रहा है, जबकि तीन युवक कार की छत और खिड़की से बाहर खड़े नजर आ रहे हैं। यातायात पुलिस ने वाहन स्वामी राहुल कुमार निवासी बृह्मपुरी लोहिया नगर देहरादून का 10 हजार रुपये का चालान किया है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक यातायात रामानंद कुशवाहा ने बताया कि वायरल वीडियो दो-तीन दिन पुराना लग रहा है, लेकिन चालक और अन्य युवकों ने यातायात नियमों का उल्लंघन कर खतरनाक स्टंट किया।वीडियो देखने से लग रहा है कि युवक किसी शादी समारोह में जा रहे हैं और उनके साथ अन्य गाड़ियों में भी लोग मौजूद हैं। यातायात पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेकर तत्काल हाइवे के कैमरों की फुटेज खंगाली और गाड़ी नंबर के आधार पर देहरादून निवासी राहुल के खिलाफ चालान काटकर जुर्माने की कार्रवाई की। बता दें कि 18 मई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाइवे और अन्य नगरीय क्षेत्र की सड़कों पर खतरनाक स्टंट करने वालों पर सख्त से सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें