फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

438 अनफिट बसों का पंजीकरण किया निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
438 अनफिट बसों का पंजीकरण किया निलंबित
विज्ञापन

गाजियाबाद। मोदीनगर बस हादसे के एक महीने बाद भी फिटनेस सर्टिफिकेट हासिल न करने वाली 438 स्कूली बसों का परिवहन विभाग ने रजिस्ट्रेशन निलंबित कर दिया है। इन बसों से संबंधित स्कूल संचालकों को 15 दिन के अंदर फिटनेस टेस्ट कराने के लिए नोटिस दिया गया है। बिना फिटनेस के सड़क पर मिलने पर रजिस्ट्रेशन नंबर निरस्त कर दिया जाएगा।
21 अप्रैल तक जिले में 1899 स्कूली बसों में 755 बसों के पास फिटनेस प्रमाण पत्र नहीं था। मोदीनगर में बस की खिड़की से सिर बाहर निकालने से हुई बच्चे की मौत के बाद परिवहन विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई कर 85 बसों को सीज किया गया, वहीं 117 बसों का चालान किया गया। जिसके बाद फिटनेस सेंटर पर स्कूली बसों की संख्या बढ़ने लगी। इसके बाद फिटनेस के नया नियम लागू होने के बाद फिटनेस कराने वाली बसों की संख्या में कमी आने लगी। जिसके चलते अभी तक 317 स्कूली बसों ने ही फिटनेस टेस्ट कराया है। तमाम सख्ती और कार्रवाई के बाद भी 45 फीसदी स्कूली बसों ने फिटनेस प्रमाण पत्र हासिल नहीं किया है। बिना फिटनेस के ही बसों में बच्चों को लाने ले जाने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एआरटीओ प्रणव झा ने बताया कि 15 दिन के अंदर सभी स्कूली बसों की फिटनेस सुनिश्चित करने का आदेश है। इसी के चलते अभी तक फिटनेस न कराने वाली बसों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। फिटनेस नहीं कराने पर रजिस्ट्रेशन निरस्त कर दिया जाएगा। इसके बाद भी बस के संचालन पर जब्त कर दिया जाएगा
कुल स्कूली बसें -1899
बिना फिटनेस के बसें - 438
फिट बसें - 317
सीज बसें - 85
चालान किए गए - 117
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें