फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैटरी की दुकान में लगी आग से 35 लाख का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
बैटरी की दुकान में लगी आग से 35 लाख का नुकसान
विज्ञापन

इंदिरापुरम। रॉयल टावर मार्केट में मंगलवार रात करीब 9:30 बजे बैटरी और कार के स्पेयर पार्ट्स की दुकान में अचानक आग लग गई। दमकल की चार गाड़ियों की मदद से अग्निशमन कर्मियों ने दो घंटे में आग पर काबू पाया। नौ मंजिला इमारत में तीसरी मंजिल पर आवासीय फ्लैट बने हैं, कर्मियों ने आग को तीसरी मंजिल तक फैलने से रोक लिया। आग से दुकान में रखा 35 लाख रुपये का माल जल गया।
बाजार में ग्रेटर नोएडा के जलपुरा निवासी राशिद चौधरी की प्रथम मंजिल पर चौधरी मोटर्स के नाम से बैटरी और कार के स्पेयर पार्ट्स की दुकान है। मंगलवार को टावर में अधिकांश दुकानें बंद थी। रात करीब 9:15 बजे स्थानीय लोगों ने दुकान के अंदर से धुआं उठने पर दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना पर मुख्य अग्निशमन अधिकारी सुनील कुमार सिंह तीन फायर टेंडर को लेकर मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। आग इतनी तेजी से फैल रही थी कि दमकल कर्मियों को उसे बुझाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी थी। यही नहीं आग की लपटें तीन से चार बार रुककर कर लग रही थी। अग्निशमन कर्मियों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया। वहीं, मार्केट में आग लगने की सूचना पर अन्य दुकानदार भी पहुंच गए। सभी दुकानदारों को अपनी दुकानों में रखा सामान जलने की चिंता लगी हुई थी। राहत की बात रही कि चौधरी मोटर्स के बराबर में एमएच मेडिकेयर के नाम से दवाई के स्टोर व हार्डवेयर की दुकान में ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। दुकानदारों ने आग बुझने के बाद सामान बाहर निकालने का काम शुरू किया। दुकानदार राशिद का कहना है कि आग लगने से उनका करीब 35 लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

आग लगने पर पार्क में एकत्रित हुए लोग
टावर की तीसरी मंजिल से ऊपर करीब 30 आवासीय फ्लैट में रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ गई। इसके बाद तमाम लोग बाहर निकल कर पार्क के पास इकट्ठा हो गए। लोगों ने भी आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन, तेजी से आग फैलते ही लोग धुएं से दम घुटने पर पीछे हट गए। उधर, अग्निशमन कर्मियों को भी केमिकल के धुएं से सांस लेने में काफी दिक्कत महसूस हुई। बावजूद इसके अग्निशमन कर्मी आग बुझाने में जुटे रहे।
चार्ज पर लगी बैटरी फटने की रही चर्चा
आग लगने के दौरान मौके पर मौजूद लोगों के बीच चर्चा थी कि दुकान में बैटरी को चार्ज पर लगाकर छोड़ दिया गया था, जिस वजह से वह अचानक फट गई और दुकान में भीषण आग लग गई। हालांकि, दुकानदार राशिद चौधरी ने बैटरी चार्जिंग पर लगी होने की बात से इनकार किया है। उनका कहना है कि दुकान में आग कैसे लगी अभी इसका पता नहीं चला है।
लोगों ने की दुकानों की जांच कराने की मांग
स्थानीय लोगों ने दुकानों के अंदर ज्वलनशील सामान रखने पर अग्निशमन अधिकारी से जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि बीते कई वर्षों में इतनी भीषण आग नहीं लगी, ऐसे में इस घटना की जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन

मुख्य अग्निशमन अधिकारी सुनील कुमार सिंह का कहना है कि आग लगने की सूचना 9:30 बजे करीब मिली थी। वैशाली फायर स्टेशन से तत्काल चार गाड़ियां मौके पर रवाना हो गईं, अग्निशमन कर्मियों ने खतरे के बीच आग बुझाने में कामयाबी हासिल की। फिलहाल दुकान में आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें