फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी समारोह में महिला की हथियार लहराते फोटो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
शादी समारोह में महिला की हथियार लहराते फोटो वायरल
विज्ञापन

खोड़ा। ट्विटर पर बुधवार को एक शादी समारोह में महिला की हथियार लहराते हुए फोटो वायरल हुई। चार तस्वीरों में महिला के हाथ में दो हथियार नजर आ रहे हैं। ट्विटर पर गाजियाबाद पुलिस ने खोड़ा थाना पुलिस को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

ट्विटर पर महिला की फोटो शाम करीब 4:20 बजे वायरल हुई। इस पर कई लोगों ने कमेंट कर कार्रवाई की मांग की। वहीं, वायरल पोस्ट में हथियारों का प्रदर्शन करने वाली महिला का नाम आरती बताया गया है, जो खोड़ा की निवासी है। वायरल तस्वीरों के बाद सवाल उठ रहा है कि महिला के पास इतने खतरनाक हथियार कहां से आए और शादी समारोह जैसे सार्वजनिक कार्यक्रम में किसने महिला को हथियार थमा दिए। वायरल एक तस्वीर में महिला का हथियारों के साथ प्रदर्शन करने के दौरान उसके पीछे एक युवती भी खड़ी है। गनीमत है कि प्रदर्शन करने के दौरान समारोह स्थल में कोई बड़ी घटना नहीं हुई। इस मामले में खोड़ा थाना प्रभारी बृजेश कुमार कुशवाहा का कहना है कि शादी समारोह स्थल नोएडा का है, उनके यहां का नहीं है, महिला खोड़ा की रहने वाली है, लेकिन फोटो और मैरिज होम सभी नोएडा का है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें