फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैरेज होम में हुए झगड़े का बदला लेने के लिए चाकू मारकर की थी हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
मैरेज होम में हुए झगड़े का बदला लेने के लिए चाकू मारकर की थी हत्या
विज्ञापन

लोनी। तिलकराम कॉलोनी में शादी में आए दिल्ली निवासी सूरज की चाकू मारकर हत्या करने वाले कॉलोनी के रहने वाले दोनों युवक थे। दोनों का सूरज से झगड़ा हुआ था। दोनों युवकों को पुलिस ने बुधवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। कब्जे से त्रिशुलनुमा चाकू बरामद हुआ है।
विज्ञापन

लोनी सीओ रजनीश कुमार उपाध्याय ने बताया कि शुक्रवार को लोनी बार्डर थाना क्षेत्र की तिलकराम कॉलोनी में दिल्ली में रहने वाले सूरज की अज्ञात ने चाकू मारकर हत्या कर दी थी। परिजनों ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने हत्या के बाद आसपास के कैमरे खंगाले थे। कुछ लोगों ने आरोपियों को देख लिया था। पुलिस ने लोगों द्वारा बताए हुलिया और सीसीटीवी से दो युवकों की पहचान की थी। पुलिस ने तिलकराम कॉलोनी में रहने वाले विशाल और खेमपाल को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वह कॉलोनी के एक मैरेज होम में बिना निमंत्रण के गए थे। दोनों शराब के नशे में थे। वहां उनका सूरज से झगड़ा हो गया था। मैरेज होम से दोनों युवकों को बाहर निकाल दिया था। सूरज से झगडे़ का बदला लेने के लिए दोनों वहीं सड़क किनारे छिप गए थे। मैरेज होम से बाहर निकलते ही दोनों ने सूरज को पकड़ लिया। एक ने सूरज के पेट में चाकू घोंप दिया। हत्या के बाद जैसे ही दोनों भागने लगे, तो लोग उनके पीछे भागे लेकिन दोनों फरार हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें