फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को बंथला पुलिया से किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को बंथला पुलिया से किया गिरफ्तार
विज्ञापन

लोनी। संगम विहार कॉलोनी में बाइक सवार दो बदमाशों ने ब्याज के 6 लाख रुपये वापस लौटाने में असमर्थ होने पर हत्या के इरादे से सोनू को गोली मारी थी। पुलिस ने सोमवार रात बंथला पुलिया नहर से मुठभेड़ के बाद दोनों बदमाशों को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। कब्जे से तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद हुई है।
एसपी देहात डॉ. ईरज राजा ने बताया कि करीब एक सप्ताह पूर्व संगम विहार कॉलोनी मे अज्ञात बदमाशों ने जिम जा रहे सोनू शर्मा को गोली मार दी थी। गोली लगने से घायल हुए युवक को अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां से स्वस्थ होने के बाद उसे छुट्टी मिल गई। सोनू के भाई ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ शिकायत दी थी। पुलिस को सूचना मिली कि दो बदमाश बाइक से बंथला नहर की तरफ जा रहे हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को गिरफ्तार करने का प्रयास किया। पुलिस को देखकर दोनों बदमाश भागने का प्रयास करने लगे तभी पुलिस की गोली से बृजपाल निवासी जगतपुरी दिल्ली घायल हो गया। पुलिस ने उसके साथी गौरव निवासी मंडावली दिल्ली को भी गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोनू से 6 लाख रुपये लिए थे
पुलिस के अनुसार सोनू ब्याज का काम करता है। कुछ माह पहले बृजपाल को पैसों की जरूरत थी। बृजपाल ने किसी अपने जानने वाले की मदद से सोनू से संपर्क किया था। सोनू ने अन्य व्यक्ति के माध्यम से बृजपाल को 6 लाख रुपये ब्याज के तौर पर दिए थे। पैसे लेने के बाद बृजपाल ब्याज नहीं दे पा रहा था। सोनू पैसों की मांग करने लगा। पैसे नहीं दे पाने पर बृजपाल ने अपने एक साथी गौरव के साथ सोनू की हत्या का प्लान बनाया। दोनों ने हत्या के इरादे से सोनू को गोली मारी थी। गोली सोनू के दिल के पास से होकर पार निकल गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें