फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के वाहनों पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर बेचने वाले दो धरे

विज्ञापन
विज्ञापन
चोरी के वाहनों पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर बेचने वाले दो धरे
विज्ञापन

साहिबाबाद। पुलिस ने शुक्रवार रात ताहीरपुर कट के पास वाहन चोरी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी की दो मोटरसाइकिल बरामद हुई है। दोनों पर आरोपियों ने फर्जी नंबर प्लेट लगाई हुई थी। पुलिस पूछताछ कर आरोपियों के अन्य साथियों का पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी नागेंद्र चौबे ने बताया कि आरोपी सूरज तिवारी और प्रकाश यादव निवासी हर्ष विहार दिल्ली से हैं। दोनों वाहन चोरी कर उन्हें पार्किंग या गैराज में खड़ा कर देते थे। इसके बाद मौका पाकर उन पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर सस्ते दाम में बेच देते हैं। आरोपियों पर दिल्ली और साहिबाबाद थाने में चोरी के छह मुकदमे दर्ज हैं। थाना प्रभारी के मुताबिक दोनों आरोपी चोरी से पहले घर और पार्क के बाहर व सड़क किनारे खड़े वाहनों की रेकी करते हैं, बाद में मौका पाकर कल पुर्जों से ताला तोड़कर दो पहिया वाहन चोरी कर लेते हैं। खोड़ा पुलिस ने भी दुर्गा बारात घर के पीछे से नाजिर निवासी ईदगाह मुरादाबाद को पकड़ा है। उसके पास से गौतमबुद्घनगर के थाना बिसरख क्षेत्र से चोरी की गई स्कूटी व ताला तोड़ने की चाबी बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें