फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सप्रेव वन के निर्माणाधीन 21 वें फ्लोर से गिरकर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
एक्सप्रेव वन के निर्माणाधीन 21 वें फ्लोर से गिरकर युवक की मौत
विज्ञापन

वसुंधरा। सेक्टर-14 में निर्माणाधीन टावर एक्सप्रेस वन के 21वें फ्लोर से हमीरपुर निवासी जितेंद्र (34) का पैर फिसल कर गिरने से मौत हो गई। वह टावर में अपने दोस्त से मिलने के लिए आया था। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

थाना प्रभारी मनीष बिष्ट ने बताया हमीरपुर निवासी जितेंद्र निर्माणाधीन टावर में काम करने वाले एक दोस्त से मिलने आया था। बुधवार शाम करीब छह बजे दोनों दोस्त 21वीं मंजिल पर थे। इस दौरान जितेंद्र का पैर फिसल गया और वह नीचे गिर गया। गंभीर अवस्था में कर्मचारियों ने तुरंत पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इंदिरापुरम पुलिस को हादसे की सूचना दी गई। प्रहलादगढ़ी चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे और जांच आदि की। थाना प्रभारी ने बताया कि जितेंद्र के परिवार को हादसे की सूचना दे दी गई है। अभी तक मामले में कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है, यदि कोई शिकायत मिलती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें