फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad: फर्जीवाड़ा कर सोनू को जुबैर बनाने पर पांच के खिलाफ रिपोर्ट, एक गिरफ्तार

Fri, 10 Jun 2022 09:46 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद

सार

सोनू की मां की मौत के बाद कुन्नी देवी और मिथलेश सोनू की देख रेख कर रहे थे। कुन्नी और मिथलेश ने जुल्फिकार के जरिये सोनू को बबली और उमर मोहम्मद को गोद दे दिया। आरोप है कि इन तीनों ने मिलकर सोनू का खतना करा दिया और सोनू से जुबैर बना दिया।
विज्ञापन
सोनू को जुबैर बनाने के मामले में एक गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कविनगर क्षेत्र के लोहा मंडी में धर्म परिवर्तन कराकर नौ वर्षीय सोनू को जुबैर बनाने के मामले का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने पर पुलिस हरकत में आई। जांच के बाद पुलिस ने रफीगंज औरंगाबाद बिहार निवासी सोनू उर्फ कुन्नी देवी, मिथलेश यादव, अगौता बुलंदशहर निवासी बबली, उमर मोहम्मद और जुल्फिकार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन


सोनू की मां की मौत के बाद कुन्नी देवी और मिथलेश सोनू की देख रेख कर रहे थे। कुन्नी और मिथलेश ने जुल्फिकार के जरिये सोनू को बबली और उमर मोहम्मद को गोद दे दिया। आरोप है कि इन तीनों ने मिलकर सोनू का खतना करा दिया और सोनू से जुबैर बना दिया। इनमें से पुलिस ने शुक्रवार को उमर मोहम्मद को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।

पुलिस के अनुसार, जांच में पता चला कि सोनू की मां अंशु की काफी समय पहले ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई थी और पिता के बारे में कोई जानकारी नहीं है। ऐसे में अंशु की सहेली सोनी उर्फ कुन्नी देवी व उसके पति मिथलेश यादव ने सोनू को रख रखा था। दोनों ने मिलकर सोनू को गाजियाबाद में जुल्फिकार से संपर्क कर सात अप्रैल को बुलंदशहर निवासी उमर मोहम्मद और बबली को पचास रुपये के स्टाम्प पर गोदनामा लिखवाकर दे दिया।
विज्ञापन


इसके बाद उमर मोहम्मद, बबली और जुल्फिकार उसे बुलंदशहर ले गए जहां उन्होंने उसका नाम बदल दिया और खतना करा दिया। कुछ समय बाद जब वह उसके गाजियाबाद लाए को मिथलेश के एक परिचित ने बच्चे को पहचान लिया। बच्चे ने उसे आपबीती बताई तो उसने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पुलिस को टैग कर डाल दी। इससे मामले का खुलासा हुआ। पुलिस का कहना है कि सीडब्लूसी के आदेश पर बाल गृह घरोंदा बाल गृह गोविंदपुरम में बच्चे को दाखिल कराया गया है।

अन्य आरोपियों को तलाश रही पुलिस 

कविनगर थाना प्रभारी आनंद प्रकाश मिश्रा ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है। उमर मोहम्मद को गिरफ्तार कर लिया गया है। टीम अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें