फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur Explosion: धौलाना पटाखा फैक्टरी विस्फोट में एक और घायल ने दम तोड़ा, मृतक संख्या 16 हुई

Fri, 10 Jun 2022 04:14 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़

सार

हापुड़ के धौलाना में पटाखा फैक्टरी में भीषण धमाका हो गया था, जिसमें 13 कामगारों की उसी समय मौत हो गई थी। जबकि 19 से अधिक घायल  हो गए थे जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
धौलाना अवैध पटाखा फैक्टरी में विस्फोट - फोटो : अमर उजाला- फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धौलाना औद्योगिक क्षेत्र स्थित अवैध पटाखा फैक्टरी में हुए विस्फोट में मृतकों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। शुक्रवार को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती एक और मजदूर तालिब (18) पुत्र हाकम की भी मौत हो गई। हादसे में मरने वाले मृतकों की संख्या अब 16 हो गई है। शाम को शव गांव पहुंचा जहां गमगीन माहौल में उसका दफीना कर दिया गया।

विज्ञापन


धौलाना औद्योगिक क्षेत्र स्थित रूही इंडस्ट्रीज में अवैध पटाखा बनाते हुए विस्फोट के बाद अभी तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 18 लोग अभी भी अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं। गुरुवार को दो लोगों की मौत के बाद शुक्रवार को तालिब ने भी दम तोड़ दिया।

परिजनों ने बताया कि रुपयों का लालच देकर वसीम ने तालिब को अपने साथ काफी दिनों से रखा था। इससे पहले तालिब उसके साथ दूसरी फैक्टरियों में भी काम कर चुका है। एक जून से ही उसने धौलाना औद्योगिक क्षेत्र स्थित इस फैक्टरी में जाना शुरू किया था। लेकिन चार जून को ही हादसे का शिकार हो गया। इसके अलावा गांव का ही रिहान भी हादसे में घायल हुआ था, जिसे अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है। मृतक अविवाहित था और पांच भाई बहनों में सबसे छोटा था।
विज्ञापन


शाम के समय जैसे ही शव गांव पहुंचा तो कोहराम मच गया। महिलाओं का रो-रोकर बुरा हाल था। काफी संख्या में लोग यहां एकत्र हो गए। शाम के समय उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। वहीं ग्रामीणों ने परिजनों के लिए मुआवजे की मांग की है। उन्होंने बताया कि मृतक तालिब व घायल रिहान दोनों ही गरीब परिवार से हैं। दोनों के लिए मुआवजे की मांग उठ रही हैं।
विज्ञापन


एडीएम श्रद्धा शांडिल्यायन ने बताया कि नियमानुसार जो होगा, परिवार की आर्थिक रूप से हर संभव मदद की जाएगी। इस पर अधिकारियों से चर्चा की जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें