फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: एनसीआर के सबसे प्रदूषित शहरों में दूसरे स्थान पर गाजियाबाद

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। ग्रेडेड रेस्पॉन्स एक्शन प्लान (ग्रैप) लागू होने के बावजूद हवा में हर पल जहर घुल रहा है। एक बार फिर शनिवार को गाजियाबाद का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 298 रहा। इसके साथ ही एनसीआर के सबसे प्रदूषित शहरों में यह दूसरे स्थान पर रहा। पहले स्थान पर नोएडा रहा।
विज्ञापन

ग्रैप का दूसरा चरण लागू है लेकिन जिले में इसके मानकों का पालन नहीं हो रहा है। उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (यूपीपीसीबी), नगर निगम व अन्य सरकारी विभाग प्रदूषण नियंत्रण के केवल दावे ही कर रहे हैं। जमीनी स्तर पर इसका असर नहीं दिख रहा है। गत दो दिनों से हवा चलने की वजह से एक्यूआई में कमी आई थी जो शनिवार को हवा ठहरने के बाद फिर बढ़ गई।
दोपहर चार बजे प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने समीर एप पर एक्यूआई बुलेटिन जारी किया। उसमें गाजियाबाद का एक्यूआई 298 रहा। एक्यूआई बढ़ने के कारण लोगों को सांस लेने में तकलीफ और आंखों में जलन महसूस हुई। शनिवार को वसुंधरा सबसे प्रदूषित इलाका रहा। यहां का एक्यूआई 361 दर्ज किया गया। लोनी और संजयनगर का एक्यूआई 300 से कम था।
विज्ञापन
विज्ञापन

चारों स्टेशनों का एक्यूआई
इंदिरापुरमः 315
लोनीः 292
संजयनगरः 224
वसुंधराः 361
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें