बुलंदशहर नगर कोतवाली के एक कांस्टेबल पर जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड के दौरान अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगा है। जब उसकी शिकायत एसएसपी से की गई तो वह बिफर गया।
विज्ञापन
यही नहीं जानकारी तो यह भी है कि इस बात की जानकारी जब कांस्टेबल ने नगर कोतवाल को दी तो कोतवाल ने चिकित्सक को ही खरी खोटी सुना दी।
जब इस संबंध में पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई तो अभद्र व्यवहार किए जाने पर चिकित्सकों ने ओपीडी छोड़कर कार्य बहिष्कार कर दिया। चिकित्सकों की मांग है कि नगर कोतवाल माफी मांगें और कांस्टेबल के खिलाफ कार्रवाई करें। काफी समझाने के बाद भी चिकित्सक हड़ताल पर डटे हुए हैं।