फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद: न्याय मांगने वाली बहू पर पुलिस ने दर्ज किया लूट का मुकदमा, पति के अवैध संबंधों के सबूत लिए फिरती रही और...

Sat, 17 Jul 2021 11:41 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

घर में न घुसने देने पर मदन स्वीट्स रेस्टोरेंट संचालक की बहू ने किया था हंगामा और इसी के बाद से वह पति के अवैध संबंधों के सबूत लेकर गुहार लगा रही है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। संचालक की तहरीर पर सिहानी गेट पुलिस ने बहू व उसके परिजनों पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
मदन स्वीट्स (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद में घर में न घुसने देने पर न्याय मांगने वाली रेस्टोरेंट संचालक की बहू के खिलाफ पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज किया है। राकेश मार्ग स्थित मदन स्वीट्स रेस्टोरेंट संचालक ब्रह्मपाल यादव ने सिहानी गेट थाने में तहरीर दी, जिसमें बहू कामिनी यादव व उसके परिजनों के खिलाफ रेस्टोरेंट में घुसकर तोड़फोड़, मारपीट करने व 90 हजार रुपये लूटकर ले जाने का आरोप लगाया है। सबूत के तौर पर संचालक ने पुलिस को सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन


नेहरू नगर थर्ड में राकेश मार्ग पर मदन स्वीट्स नाम से रेस्टोरेंट चलाने वाले ब्रह्मपाल यादव का कहना है कि उन्होंने बेटे संदीप की शादी 2014 में ग्रेटर नोएडा के गांव पतवाड़ी निवासी कामिनी से की थी। शादी के बाद से ही कामिनी संदीप को प्रताड़ित कर परिवार से अलग होने व घर जमाई बनकर रहने का दबाव डालने लगी थी। ब्रह्मपाल का आरोप है कि उनकी बहू 20 अप्रैल को बिना बताए मायके चली गई और जेवरात भी ले गई। पंचायत के बाद वह वापस आ गई, लेकिन जेवर नहीं लाई।

कुछ दिन रहने के बाद वह फिर से मायके चली गई। 12 जुलाई को बहू अपने परिजनों के साथ रेस्टोरेंट पर पहुंची और गाली-गलौज करते हुए पति संदीप से मारपीट की। पुलिस ने समझा-बुझाकर मामला शांत कर दिया, जिसके बाद बहू मायके चली गई। संचालक का आरोप है कि 14 जुलाई को कामिनी फिर से परिजनों के साथ रेस्टोरेंट पर आई और उनके परिवार के साथ मारपीट की। इतना ही नहीं, उसने रेस्टोरेंट में तोड़फोड़़ करते हुए 90 हजार रुपये भी लूट लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुकदमे में इन्हें किया नामजद

रेस्टोरेंट संचालक ने मुकदमे में बहू कामिनी के अलावा उसकी छोटी बहन यामिनी यादव, दो भाई हिमांशु व लक्की यादव, मां धर्मवती यादव, पिता जगवीर सिंह, मौसी गीता यादव, दो बुआ कृष्णा व मुन्नी यादव को नामजद करते हुए 20-25 अज्ञात लोगों के साथ रेस्टोरेंट में मारपीट, तोड़फोड़ व लूटपाट करने का आरोप लगाया है।

घर में न घुसने देने पर किया था हंगामा
कामिनी के परिजनों के मुताबिक संदीप का पड़ोस में रहने वाली युवती से प्रेम-प्रसंग चल रहा है। 12 जुलाई को कामिनी ने पति को युवती के घर रंगेहाथ पकड़ लिया था। उस दौरान भी हंगामा हुआ था। इसके बाद कामिनी मायके चली गई थी। 14 जुलाई को वह ससुराल पहुंची तो ससुर ने दरवाजा नहीं खोला और उसे अंदर नहीं घुसने दिया। सूचना पर कामिनी के परिजन भी आ गए, जिसके बाद हंगामा हो गया था। कामिनी ने यूपी-112 पर कॉल कर पुलिस बुलाई और न्याय दिलाने की गुहार लगाई थी। परिजनों का कहना है कि कामिनी का घर-परिवार बसा रहे, इसके लिए उन्होंने तहरीर भी नहीं दी थी।

बहू व उसके परिजनों पर दर्ज हो चुके दो केस
रेस्टोरेंट संचालक की बहू व उसके परिजनों के खिलाफ सिहानी गेट थाने में अब तक दो मामले दर्ज हो चुके हैं। पहला मामला रेस्टोरेंट संचालक के पड़ोस में रहने वाली युवती ने दर्ज कराया था, जिसमें मोबाइल व चेन लूटने व घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाया था। अब रेस्टोरेंट संचालक की तहरीर पर बहू व उसके परिजनों पर मारपीट, तोड़फोड़ व लूटपाट का केस दर्ज हुआ है।

हम मुकदमेबाजी नहीं चाहते। बहन का घर बसा रहे, इसीलिए हमने कोई तहरीर नहीं दी। बहन के ससुर मुकदमेबाजी कर संबंध विच्छेद करना चाहते हैं। हम ऐसा नहीं होने देंगे। पुलिस रेस्टोरेंट की सीसीटीवी फुटेज चेक कर सकती है। पुलिस की जांच में दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।- हिमांशु यादव, कामिनी का भाई

मामले में दो तहरीर प्राप्त हुई हैं, जिनके आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। कामिनी या उसके परिजनों की तरफ से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर उनकी भी रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। विवेचना में जो तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।- निपुण अग्रवाल, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें