फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिप्रा सृष्टि में वित्तीय अनियमितताओं की होगी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
शिप्रा सृष्टि में वित्तीय अनियमितताओं की होगी जांच
विज्ञापन

इंदिरापुरम। शिप्रा सृष्टि सोसायटी में वित्तीय अनियमितताओं की जांच के लिए डिप्टी रजिस्ट्रार ने टीम गठित कर दी है। टीम को अपनी जांच रिपोर्ट चार सप्ताह में देनी होगी। डिप्टी रजिस्ट्रार अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता विकास तिवारी ने बताया कि सोसायटी एओए में वित्तीय अनियमितताओं के खिलाफ उन्होंने सितंबर 2021 में अपनी शिकायत की थी। जब शिकायत का संज्ञान नहीं लिया गया तो उन्होंने इसके खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी। सुनवाई के बाद 5 जनवरी 2022 को हाईकोर्ट ने डिप्टी रजिस्ट्रार को वित्तीय अनियमितताओं की जांच करने के आदेश जारी किए थे। हाईकोर्ट के आदेश पर डिप्टी रजिस्ट्रार ने जांच की, लेकिन कोई कदम नहीं उठाया था। बाद में उन्होंने इस संबंध में कानूनी नोटिस भिजवाया। अब डिप्टी रजिस्ट्रार ने 7 मार्च को जांच के आदेश जारी करते हुए टीम गठित की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें