फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में चलेंगी आठ और इलेक्ट्रिक बसें

विज्ञापन
इलेक्ट्रिक बस - फोटो : GHAZIABAD City
विज्ञापन
शहर में चलेंगी आठ और इलेक्ट्रिक बसें
विज्ञापन

साहिबाबाद (गाजियाबाद)। शहर के लोगों को लोकल रूट में सफर करने के लिए और भी राहत मिलेगी। 21 फरवरी से दिलशाद गार्डन से गोविंदपुरम के बीच आठ और बसों का संचालन शुरू होगा। साथ ही रोडवेज अधिकारियों ने कौशांबी से मुरादनगर रूट पर पांच और बसों को उतारने का निर्णय किया है। इन बसों का परिवहन संभागीय विभाग में बृहस्पतिवार को रजिस्ट्रेशन हो गया।
विज्ञापन

शासन स्तर से गाजियाबाद में लोकल रूट पर 50 इलेक्ट्रिक बसों के संचालन की मंजूरी दी गई है। पहले चरण में रोडवेज की तरफ से 22 जनवरी से कुछ बसों को कौशांबी मुरादनगर रूट पर चलाया जा रहा है। रोडवेज के रीजनल मैनेजर एके सिंह का कहना है कि पांच बसें कुछ समय पहले ही मिली हैं। इन बसों का पंजीकरण होने के बाद कौशांबी से मुरादनगर रूट पर संचालन शुरू हो जाएगा। इससे यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि 21 फरवरी से जिन बसों का संचालन होगा, वो दिलशाद गार्डन से चलकर शहीद नगर, मोहन नगर वाया नया बस अड्डा और हापुड़ चुंगी होकर गोविंदपुरम जाएंगी। करीब 22 किलोमीटर की दूरी सवा घंटे में पूरी हो जाएगी। बस में सफर के लिए यात्रियों को दस से 40 रुपये के बीच किराया देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें