लोनी। श्री राम कॉलोनी में सल्फास की गोली खाकर आत्मा चेक करने वाले युवक का फाइल फोटो सोनू मावी
प्रॉपर्टी पर कब्जा करने वालों से परेशान होकर युवक ने की आत्महत्या
लोनी। टीला शाहबाजपुर गांव में रहने वाले सोनू मावी (35) ने बृहस्पतिवार दोपहर अपनी प्रॉपर्टी पर कब्जा करने वाले लोगों से परेशान होकर जहरीला पदार्थ खा लिया। शुक्रवार को युवक की उपचार के दौरान मोहन नगर स्थित अस्पताल में मौत हो गई। सोनू ने छह लोगों पर आरोप लगाते हुए सुसाइड नोट छोड़ा था। परिजनों ने पुलिस से मामले की शिकायत की है।
टीला शाहबाजपुर गांव में पप्पू परिवार के साथ रहते हैं। उनका एक बेटा सोनू श्री राम कॉलोनी में प्रॉपर्टी डीलर का ऑफिस चलाता था। उनके बेटे ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। सोनू के पास से परिजनों ने एक सुसाइड नोट बरामद किया है। सुसाइड नोट में लिखा है कि आसपास क्षेत्र में रहने वाले 6 लोगों के साथ उन्होंने पूर्व में प्रॉपर्टी का काम किया था। इसके बाद वह उन छह लोगों से अलग होकर काम कर रहे थे। अलग होने से पहले सोनू ने सभी लोगों का हिसाब कर दिया था। इसके बावजूद सभी छह लोग उनकी जमीन और ऑफिस पर कब्जा किए हुए थे। दोनों पक्षों में तनाव चल रहा था। पप्पू ने बताया कि आरोपी उनके बेटे को क्षेत्र में काम करने पर जान से मारने की धमकी दे रहे थे। पप्पू सभी छह आरोपियों को विवाद खत्म करने के लिए एक लाख रुपये भी दे दिए थे, लेकिन आरोपी फिर भी धमकी दे रहे थे। इसकी शिकायत उन्होंने पंचायत में भी की थी। जिस पर पंचायत ने आपस में मध्यस्थता करा दी थी। बावजूद इसके उनके साथी परेशान करते थे।
कोल्डड्रिंक से खाया जहरीला पदार्थ
पुलिस के अनुसार सोनू ने बृहस्पतिवार दोपहर पास की एक दुकान से कोल्ड ड्रिंक लाया था। जहरीला पदार्थ कोल्डड्रिंक के साथ पी ली। उन्होंने बेचैनी होने पर अपने भाई को घटना की जानकारी दी। जिसपर उन्हें उपचार के लिए मोहन नगर स्थित अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान मौत हो गई।
पुलिस को नहीं दी तहरीर सूचना देकर अवगत कराया
घटना की सूचना परिजनों ने अस्पताल पहुंचकर पुलिस कंट्रोल रूम में दी। सूचना पाकर पहुंची थाना लोनी बार्डर पुलिस ने सोनू के बयान लिए हैं। सुसाइड नोट पर 3 जनवरी 2022 को की तारीख है। थाना लोनी बार्डर एसएचओ सचिन कुमार का कहना है कि सोनू ने थाना टीला मोड क्षेत्र स्थित श्री राम कॉलोनी के पास जहर खाया है। मृतक के परिजनों द्वारा शिकायत दिए जाने पर मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।