फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिल्ली ने गुल की सीमांत विहार की बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्ली ने गुल की सीमांत विहार की बिजली
विज्ञापन

कौशांबी। कौशांबी के सीमांत विहार में देर रात करीब डेढ़ बजे एक बिल्ली ट्रांसफार्मर की चपेट में आ गई। इससे सीमांत विहार में करीब दो घंटे तक बिजली गुल रही। मौके पर पहुंचे कर्मचारियों ने बिल्ली को हटाकर फॉल्ट सही कराया। वहीं वसुंधरा सेक्टर तीन ए में हाई वोल्टेज से लोग रात भर परेशान रहे।
देर रात करीब डेढ़ बजे कौशांबी के सीमांत विहार की बिजली गुल हो गई। स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना बिजली कर्मियों को दी। इसके बाद मौके पर कर्मचारी पहुंचे तो पता चला कि ट्रांसफार्मर की चपेट में एक बिल्ली आ गई। जिससे इलाके की बिजली गुल हो गई। कर्मचारियों ने फाल्ट सही कर अन्य इलाके की बिजली सप्लाई नॉर्मल की। बिल्ली हटाने के बाद साईं हैरिटेज सोसायटी की लाइट सुचारु की गई। करीब साढ़े तीन बजे बिजली सामान्य हुई। एसडीओ वैशाली शशांक शुक्ला ने बताया कि बिल्ली की चपेट में आने से बिजली गुल हुई थी। जिसे कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर रात में ही सही कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाई वोल्टेज से लोग हो रहे हैं परेशान
वसुंधरा सेक्टर तीन ए में कई दिनों से हाई वोल्टेज आ रहा है। इससे लोगों को बिजली के उपकरण फुंकने का डर सता रहा है। लोगों ने बृहस्पतिवार को ट्विटर पर पावर कारपोरेशन के अधिकारियों से मामले की शिकायत कर समस्या का निस्तारण कराने की मांग की है। वहीं अधिशासी अभियंता अमित पाल का कहना है कि जांच कराकर लोगों की समस्या का निस्तारण कराया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें