फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की मौत की अस्पताल में हंगामा

विज्ञापन
लोनी में उपचार के दौरान महिला की मौत के मामले में रोते परिजन
विज्ञापन
महिला की मौत की अस्पताल में हंगामा
विज्ञापन

लोनी। कोतवाली लोनी के बंथला फ्लाईओवर के पास अस्पताल में उपचार के दौरान सोमवार दोपहर एक महिला की मौत हो गई। महिला के बच्चे की शनिवार को डिलीवरी के दौरान मौत हो गई थी। परिजनों ने अस्पताल स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया और तोड़फोड़ की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराया।
लोनी के मुस्तफाबाद कॉलोनी में शादिक परिवार के साथ रहते हैं। वह कॉलोनी में ही सिलाई का काम करते हैं। उन्होंने बताया कि करीब डेढ़ वर्ष पूर्व उनकी सुभाना (21) के साथ शादी हुई थी। रविवार को उन्होंने अपनी गर्भवती पत्नी को बंथला फ्लाईओवर के पास एक अस्पताल में भर्ती कराया था। रविवार को उनकी पत्नी ने बेटे को जन्म दिया था। जन्म होने के बाद नवजात की मौत हो गई। परिजनों ने नवजात को कॉलोनी स्थित कब्रिस्तान में सुपुर्दे खाक कर दिया। बच्चे को जन्म देने पर महिला की तबियत खराब होने लगी। परिजनों का आरोप है कि सोमवार को तबियत खराब होने पर उन्होंने अस्पताल स्टाफ को बताया। लेकिन कोई इलाज नहीं किया। उन्होंने अस्पताल स्टाफ पर तबीयत खराब होने के दौरान मोबाइल में गेम खेलने का आरोप लगाया है। परिजनों का आरोप है कि दोपहर के समय सुभाना की उपचार के दौरान मौत हो गई। महिला की मौत होने के बाद स्टाफ ने शव को अस्पताल के बाहर रख दिया। इस दौरान परिवार के और सदस्य अस्पताल में पहुंचे। उन्होंने अस्पताल पर लापरवाही के चलते मौत होने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। लोगों ने शव को अस्पताल के बाहर ही रखकर अस्पताल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस दौरान लोगों ने अस्पताल में तोड़फोड़ की और शीशे तोड़ दिए। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराया। परिजनों ने अस्पताल स्टाफ के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या बोले सीओ
लोनी सीओ अतुल कुमार सोनकर ने बताया कि लोगों को शांत कराया गया। परिजनों की तरफ से जो तहरीर मिली है, उस शिकायत को सीएमओ गाजियाबाद को कार्रवाई के लिए भेज दिया है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से रिपोर्ट आने पर पुलिस रिपोर्ट दर्ज आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें