फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी होने पर लिए कर्जे को चुकाने के लिए सिगरेट व्यापारी से की थी लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
बेटी होने पर लिए कर्जे को चुकाने के लिए सिगरेट व्यापारी से की थी लूट
विज्ञापन

साहिबाबाद। चार अगस्त को मोहन नगर कटोरी मील पर सिगरेट व्यापारी और उनके साथी की आंखों में मिर्ची स्प्रे डालकर हुई लूट का खुलासा करते हुए पुलिस ने टिंकू पुत्र कुंवर पाल निवासी देहरा थाना मसूरी को बाइक और तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी ने बताया कि बेटी होने पर उसने गिरोह के सरगना मसूरी निवासी बिरजू से 25 हजार रुपये का कर्जा लिया था, जिसे चुकाने के लिए तीन साथियों के साथ मिलकर लूटपाट की, वारदात में सरगना भी शामिल था।
क्षेत्राधिकारी आलोक दूबे ने बताया कि वारदात के बाद चारों ने लोनी पहुंचने पर लूटे गए पैसों का बंटवारा किया। बिरजू ने रेशू, सुबोध और टिंकू को दस-दस हजार रुपये दिए। जबकि बाकी पैसे और सिगरेट अपने पास रख लिए। सरगना बिरजू से आरोपी रेशू और सुबोध ने भी कर्जा लिया हुआ था। बिरजू तीनों पर पैसे लौटाने का दबाव बना रहा था। कुुछ दिन बाद उसी ने तीनों के साथ सिगरेट व्यापारी को लूटने की योजना बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि लूटकांड में शामिल सुबोध और रेशू दोनों पिता पुत्र हैं। जबकि फरार बिरजू आरोपी टिंकू के मामा का लड़का है। पुलिस की टीम तीनों आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें