फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंट जोसेफ अस्पताल और क्राइस्ट यूनिवर्सिटी में नक्शे के विपरीत निर्माण सील

विज्ञापन
जीडीए ने नंदग्राम मरियम नगर स्थित क्राइस्ट यूनिवर्सिटी में किए जा रहे अतिरिक्त ब्लॉक के निर्माण - फोटो : GHAZIABAD City
विज्ञापन
सेंट जोसेफ अस्पताल और क्राइस्ट यूनिवर्सिटी में नक्शे के विपरीत निर्माण सील
विज्ञापन

गाजियाबाद। नंदग्राम मरियम नगर स्थित सेंट जोसेफ अस्पताल और क्राइस्ट यूनिवर्सिटी में नक्शे के विपरीत अवैध निर्माण मामले में गाजियाबाद विकास प्राधिकरण ने सीलिंग की कार्रवाई की है। भाजपा के वरिष्ठ पार्षद राजेंद्र त्यागी ने मुख्यमंत्री और जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत कर जीडीए अधिकारियों पर अवैध निर्माण करवाने के गंभीर आरोप लगाए थे। शिकायत को संज्ञान में लेते हुए अगले दिन ही जीडीए ने सीलिंग की कार्रवाई की है।
जीडीए प्रवर्तन जोन-एक की टीम ने बुधवार दोपहर मरियम नगर में सेंट जोसेफ अस्पताल में किए जा रहे अतिरिक्त ब्लॉक के निर्माण को सील कर दिया। दूसरी ओर अस्पताल के पास स्थित क्राइस्ट यूनिवर्सिटी परिसर में पूर्व निर्मित ब्लॉक के ऊपर अतिरिक्त तल का निर्माण कार्य और खसरा नंबर-161 पर यूनिवर्सिटी के छात्रावास का निर्माण नक्शे के विपरीत किया जा रहा था। ऐसे में जीडीए ने विकास अधिनियम की धाराओं के विरुद्ध हो रहे निर्माण को सील कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मरियम नगर में भाजपा पार्षद ने बगैर नक्शा पास कराए बहुमंजिला इमारत खड़ी होने का आरोप लगाया था। मामले की मुख्यमंत्री के साथ उन्होंने प्रमुख सचिव आवास एवं शहरी नियोजन, मंडलायुक्त से भी मामले की शिकायत की थी। मामला शासन स्तर पर पहुंचने के बाद उच्च अधिकारियों के निर्देश पर सीलिंग की कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। जीडीए अपर सचिव सीपी त्रिपाठी ने बताया कि नक्शे के विरुद्ध हो रहे निर्माण के खिलाफ सीलिंग की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें