फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम ने बकायेदारों के भवनों को किया सील

विज्ञापन
अवंतिका एक्सटेंशन में अवैध निर्माण को सील करती नगर निगम की टीम। - फोटो : GHAZIABAD City
विज्ञापन
नगर निगम ने बकायेदारों के भवनों को किया सील
विज्ञापन

गाजियाबाद/साहिबाबाद। नगर निगम ने 50 हजार से ज्यादा रकम वाले टैक्स बकाएदारों के खिलाफ दूसरे दिन बुधवार को भी अभियान चलाया। इस दौरान आनंद औद्योगिक क्षेत्र, विजयनगर और सिटी जोन में 10 संपत्तियों को सील किया गया। वहीं, कई बकाएदारों ने मौके पर ही टैक्स की बकाया रकम जमा कराकर सीलिंग की कार्रवाई रुकवाई।
विज्ञापन

मोहन नगर जोन में लोनी-भोपुरा रोड पर दो औद्योगिक इकाइयों पर तीन लाख रुपया बकाया होने पर उन्हें सील कर दिया। वहीं, 30 भवनों पर बकाया 25 लाख की रकम वसूली के लिए नोटिस चस्पा किया गया है। सिटी जोन में 14 बकाएदारों के भवनों को नगर निगम की टीम सील करने पहुंची। इन पर संपत्ति कर का 7.84 लाख रुपया बकाया था। सीलिंग की कार्रवाई से बचने के लिए इन बकाएदारों ने 5.82 लाख रुपये चेक से, 1.70 लाख रुपये कैश और 31 हजार से ज्यादा की रकम ऑनलाइन जमा कराई गई। नगर निगम ने इनमें से लोहिया नगर के दो भवनों को नगर निगम ने सील किया। वसुंधरा जोन में नगर निगम ने कौशांबी के जयपुरिया एंकलेव, आदित्य मॉल, जयकिशन एस्टेट प्रा.लि. (डी मॉल) पर सीलिंग के लिए नोटिस चस्पा किया। इन संस्थानों पर नगर निगम का करीब 76 लाख रुपया बकाया है। सबसे ज्यादा 40 लाख रुपये जयपुरिया एंकलेव पर बकाया है। आदित्य मॉल पर 5 लाख, डी-मॉल पर 27 लाख रुपये और अंसल प्लाजा पर 4 लाख रुपये बकाया है। नगर निगम की टीम विजयनगर में 6 बकाएदारों पर कार्रवाई करने पहुंची। इनमें से तीन दुकानों को सील कर दिया गया, जबकि अन्य बकाएदारों ने चेक से टैक्स जमा करा दिया। एक बकाएदार ने मोहलत ली है।
विज्ञापन

मुख्य कर निर्धारण अधिकारी डॉ. संजीव सिन्हा ने बताया कि बकाएदारों पर कार्रवाई का यह अभियान बृहस्पतिवार को भी पांचों जोन में जारी रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें