फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा : शहर से केके शुक्ला और साहिबाबाद से अजीत कुमार प्रत्याशी

विज्ञापन
साहिबाबाद से बसपा के उम्मीदवार अजित कुमार पाल। - फोटो : SHAHIBABAD
विज्ञापन
बसपा : शहर से केके शुक्ला और साहिबाबाद से अजीत कुमार प्रत्याशी
विज्ञापन

गाजियाबाद। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने बुधवार देर शाम गाजियाबाद और साहिबाबाद सीट से प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। गाजियाबाद शहर से भाजपा का दामन छोड़कर आए केके शुक्ला और बसपा मेरठ मंडल के सेक्टर प्रभारी अजीत कुमार पाल को साहिबाबाद विधानसभा सीट पर प्रत्याशी बनाया गया है। ऐसे में बसपा के पांचों पर प्रत्याशियों की स्थिति साफ हो गई है। बसपा के दोनों प्रत्याशी बृहस्पतिवार को नामांकन कर सकते हैं।
दूसरी ओर नामांकन में केवल दो दिन शेष होने के बावजूद साहिबाबाद और मोदीनगर सीट से कांग्रेस प्रत्याशियों की घोषणा अब तक नहीं हो पाई है। कांग्रेस ने शहर सीट से सुशांत गोयल, मुरादनगर से बिजेंद्र यादव और लोनी से यामीन मलिक को टिकट दिया है। जबकि मोदीनगर और साहिबाबाद सीट पर अभी तक प्रत्याशी का नाम फाइनल नहीं किया जा सका है। विधानसभा चुनाव 2017 में साहिबाबाद से कांग्रेस के टिकट पर अमरपाल शर्मा ने चुनाव लड़ा था। अमर पाल शर्मा बीते मुकाबले में दूसरे स्थान पर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोदीनगर में सपा-कांग्रेस गठबंधन के तहत सीट सपा के खाते में गई थी। सपा उम्मीदवार रामआसरे शर्मा मोदीनगर सीट पर तीसरे स्थान पर रहे थे। चर्चा है कि इन दोनों सीटों पर दावेदारों के आवेदन तो पार्टी के पास हैं लेकिन अन्य दलों के मौजूदा प्रत्याशियों को देखते हुए माथापच्ची करनी पड़ रही है। बसपा में शहर सीट पर सुरेश बंसल के अस्वस्थ होने के चलते भाजपा छोड़कर आए केके शुक्ला को उम्मीदवार बनाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें