फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

4.6 लाख लोगों को आज से बूस्टर डोज

विज्ञापन
विज्ञापन
4.6 लाख लोगों को आज से बूस्टर डोज
विज्ञापन

गाजियाबाद। सोमवार से जिले के करीब साढ़े चार लाख लोगों को बूस्टर डोज दिया जाएगा। इनमें 60 से अधिक उम्र के स्वस्थ बुजुर्ग, स्वास्थ्य कर्मी और फ्रंट लाइन वर्कर शामिल हैं। रविवार को अवकाश और खराब मौसम के बाद भी करीब 10 हजार किशोर-किशोरियां कोरोना से बचाव का टीका लगवाया। अब तक 73561 को टीका लगाया जा चुका है। कुल 234488 का टीकाकरण किया जाना है।
टीकाकरण के नोडल अधिकारी डॉ. जीपी मथूरिया ने बताया कि जिले में 32 स्कूल-कॉलेजों और 262 स्वास्थ्य केंद्रों पर टीकाकरण की व्यवस्था की गई थी। मौसम की खराबी के चलते बच्चे कम संख्या में टीका लगवाने पहुंचे। इसके बाद भी 10000 को डोज दिया गया। स्कूल प्रबंधन की तरफ से बच्चों को मैसेज भेजकर टीका लगवाने के लिए बुलाया गया था। कई स्कूलों ने बिना टीकाकरण कराए सत्र परीक्षा में शामिल नहीं करने की चेतावनी भी दी गई थी।
विज्ञापन

इन्हें दिया जाएगा बूस्टर डोज
स्वास्थ्य कर्मी 25824
फ्रंट लाइन वर्कर 22579
बुजुर्ग 411116
पहचान पत्र ले जाएं साथ
60 की उम्र से अधिक वाले जो बुजुर्ग तीसरा डोज लगवाना चाहते हैं, उनके लिए जरूरी है कि अपना आधार कार्ड और मोबाइल नंबर जरूर साथ रखें। जिस मोबाइल नंबर पर पहला डोज दर्ज है, उसी नंबर को तीसरे डोज के लिए प्रयोग करें। स्वास्थ्यकर्मी और फ्रंट लाइन वर्कर के लिए अपना पहचान पत्र और मोबाइल साथ ले जाना जरूरी है। सभी का मौके पर ही पंजीकरण किया जाएगा। पंजीकरण ऑनलाइन भी करा सकते हैं।
विज्ञापन

चुनाव ड्यूटी के लिए तीसरा डोज जरूरी
चुनाव ड्यूटी में जाने वाले कर्मचारियों एवं अधिकारियों के लिए तीसरा डोज लगवाना जरूरी है। शासन की गाइडलाइन के अनुसार 10 जनवरी से बूस्टर डोज लगेगा। जिन लोगों को टीके का दूसरा डोज लगवाने का समय 9 महीने या 39 सप्ताह हो चुके हैं। वह तीसरी डोज लगवा सकते हैं। डॉ. मथुरिया ने बताया कि इसके लिए विभाग ने सभी तैयारी पूरी कर ली हैं। जो बुजुर्ग किसी बीमारी की चपेट में हैं, उन्हें तीसरा डोज लगवाने से पहले डॉक्टर से सलाह लेनी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें